IND vs BAN live score: भारत ने बांग्लादेश को धोया
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के 7वें मैच में 18 रन से हराया।


भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोर
IND vs BAN live score: भारत ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के सातवें मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस प्रणाली से 18 रन से हराया। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 238 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम एक समय मजबूत स्थिति में थी लेकिन बारिश आने के कारण बांग्लादेश को संशोधित टारगेट (29 ओवर में 165 रन) मिला। जिसे बांग्लादेश की टीम हासिल नहीं कर सकी। बांग्लादेश ने 28.3 ओवर में 146 रन बनाए।
239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को पहले ओवर में झटका लगा। जवाद अबरार तीन गेंद में 5 रन ही बना सके। एमडी रिफत बेग ने 37 गेंद में 37 रन बनाए। कलाम सिद्दीकी अलीन 23 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विहान ने उन्हें आउट किया। शेख पावेज़ जिबोन ने सात रन का योगदान दिया। कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने 72 गेंद में 51 रन की पारी खेली। मोहम्मद समियुन बसीर रतुल ने पांच गेंद में दो रन बनाए। फहक बिना रन बनाए रन आउट हुए। भारत के लिए विहान मल्होत्रा ने चार विकेट लिये। खिलन पटेल को तीन विकेट मिले। कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
कुंडू ने दो जीवनदानों का पूरा फायदा उठाते हुए 112 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 80 रन बनाये। बारिश के कारण 65 मिनट का व्यवधान होने के कारण मैच 49 ओवर प्रति टीम कर दिया गया। अल फहाद ने 9.2 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने अपनी रफ्तार में विविधता का प्रयोग करके भारतीय बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में डबल झटके लगे हैं। टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। वेदांत त्रिवेदी खाता नहीं खोल सके। विहान 24 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैभव सूर्यवंशी 67 गेंद में 72 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। हरवंश पंगालिया 7 गेंद में दो रन ही बना सके। कनिष्क ने 6 गेंद में 28 रन की पारी खेली। अमब्रिश 12 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। खिलान 15 गेंद में 8 रन ही बना सके। हेनिल और कुंडू क्रीज पर मौजूद हैं।
BANU19 146-10 (28.3)
INDU19 238-10 (48.4)
IND vs BAN live score: भारत ने बांग्लादेश को धोया
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने शनिवार को अंडर-19 विश्व कप के 7वें मैच में 18 रन से हराया।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने 28वें ओवर में आठवां विकेट गंवा दिया है। फहद रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश को जीत के लिए चाहिए 22 रन
IND vs BAN live score: बांग्लादेश को अंतिम 12 गेंद में 22 रन चाहिए। टीम ने 27 ओवर में सात विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा
IND vs BAN live score: मोहम्मद समियुन बसीर रतुल ने विहान के ओवर में बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे प्रयास में गेंद को हवा में लपका और कैच पूरा किया।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने पिछले कुछ ओवरों के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। शेख जिबोन ने 9 गेंद में सात रन का योगदान दिया। कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने 72 गेंद में 51 रन की पारी खेली।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
IND vs BAN live score: बांग्लादेश के बल्लेबाज कलाम सिद्दीकी अलीन 23 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। विहान ने उनका शानदार कैच लपका।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने 21 ओवर में बनाए 106 रन
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप मुकाबले में 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN live score: बारिश के बाद खेल हुआ शुरू
IND vs BAN live score: भारत औ बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच फिर शुरू हुआ है। हालांकि गीली आउट फील्ड के कारण मैच शुरू करने में देरी हो रही थी। इस बीच मैच शुरू होने के बाद फिर हल्की बूंदाबांदीहो रही है।
IND vs BAN live score: गीली आउटफील्ड के कारण मैच में देरी
IND vs BAN live score: बुलावायो में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर हटा दिए गए हैं। फैंस कुछ देर में मैच का लुफ्त उठा सकेंगे।
IND vs BAN live score: बारिश के कारण रुका मैच
IND vs BAN live score: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा विश्व कप का मुकाबला बारिश की वजह से दोबारा रुका है। बांग्लादेश ने 17.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने 16 ओवर में बनाए 83 रन
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम 29 और कलाम सिद्दीकी अलीन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा
IND vs BAN live score: बांग्लादेश को 12वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। एमडी रिफत बेग ने 37 गेंद में 37 रन बनाए। कनिष्क ने भारत को सफलता दिलाई।
IND vs BAN live score: भारत को दूसरे विकेट की तलाश
IND vs BAN live score: बांग्लादेश के एमडी रिफत बेग और मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने दूसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। भारत को दूसरे विकेट की तलाश है।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने 5 ओवर में बनाए 35 रन
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। भारत ने शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी में काफी बदलाव किए हैं।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया है। जवाद अबरार 3 गेंद में 5 रन ही बना सके। दीपेश ने उन्हें आउट किया।
IND vs BAN live score: भारत ने बनाए 238 रन
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 238 रन बनाए। भारत के लिए अभिज्ञान कुंडू ने सर्वाधिक 80 रन बनाए।फहद ने 5 विकेट लिए।
IND vs BAN live score: अभिज्ञान कुंडू की पारी का हुआ अंत
IND vs BAN live score: अभिज्ञान कुंडू 112 गेंद में 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। भारत ने नौवां विकेट गंवाया है।
IND vs BAN live score: खिलान पटेल सस्ते में हुए आउट
IND vs BAN live score: बल्लेबाज खिलान पटेल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने आठवां विकेट गंवाया है।
IND vs BAN live score: भारत ने पूरे किए 200 रन
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 43वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू 102 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने सात विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs BAN live score: भारत का सातवां विकेट गिरा
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने मैच शुरू होते ही विकेट गंवा दिया है। अमब्रिश 12 गेंद में पांच रन ही बना सके। भारत ने 200 के अंदर सात विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs BAN live score: बारिश के खलल के बाद मैच हुआ शुरू
IND vs BAN live score: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश के कारण रुका था। हालांकि मैच फिर शुरू हुआ है और अब 49 ओवर का खेला होगा।
IND vs BAN live score: बारिश की वजह से रुका मैच
IND vs BAN live score: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा मुकाबला बारिश की वजह से रोका गया है। भारत ने 39 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं।
IND vs BAN live score: भारत ने गंवाया छठा विकेट
IND vs BAN live score: भारत ने कनिष्क के रूप में छठा विकेट गंवाया है। भारत ने 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। कनिष्क ने 26 गेंद में 28 रन बनाए।
IND vs BAN live score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट
IND vs BAN live score: सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 67 गेंद में 72 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। भारत ने 4 विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs BAN live score: भारत के 100 रन हुए पूरे
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने 22वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 65 और कुंडू 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs BAN live score: वैभव सूर्यवंशी ने लगाई फिफ्टी
IND vs BAN live score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 13वें ओर में अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने 30 गेंद में 50 रन बनाए। लगातार विकेट गिरने के कारण वैभव उम्मीद से थोड़ा धीमा खेल रहे हैं।
IND vs BAN live score: भारत ने 15 ओवर में बनाए 71 रन
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 71 रन बनाए हैं। वैभव और कुंडू क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs BAN live score: विहान मल्होत्रा का विकेट गिरा
IND vs BAN live score: स्टार बल्लेबाज विहान मल्होत्रा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। विहान ने 24 गेंद में सात रन बनाए।
IND vs BAN live score: भारत ने पूरे किए 50 रन
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। भारत ने शुरुआती ओवरों में दो विकेट गंवा दिए थे। पिछले कुछ ओवरों में भारत ने तेजी से रन बटोरे हैं।
IND vs BAN live score: आयुष म्हात्रे के बाद वेदांत भी लौटे पवेलियन
IND vs BAN live score: भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में डबल विकेट गंवाए हैं। कप्तान कप्तान आयुष म्हात्रे 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। वेदांत त्रिवेदी खाता नहीं खोल सके। बांग्लादेश को फहद ने दोनों सफलता दिलाई।
IND vs BAN live score: मेडन ओवर से शुरुआत
IND vs BAN live score: आयुष म्हात्रे ने पहला ओवर मेडन खेला। अल फहाद की शानदार गेंदबाजी। म्हात्रे लंबी पारी खेलने के मूड में लग रहे हैं।
IND vs BAN live score: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी क्रीज पर
IND vs BAN live score: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर चुकी है। फैंस वैभव से तूफानी शुरुआत चाहेंगे।
IND vs BAN live score: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर
IND vs BAN live score: भारत और बांग्लादेश की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुकी है। कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला है।
IND vs BAN live score: इंडिया वर्सेस बांग्लादेश प्लेइंग XI
बांग्लादेश U19 (प्लेइंग इलेवन): एमडी रिफत बेग, ज़वाद अबरार, मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिज़ान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (डब्ल्यू), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज़ जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, इकबाल हुसैन इमोन
भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल
IND vs BAN live score: बांग्लादेश ने जीता टॉस
IND vs BAN live score: बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। इसका मतलब है कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। कप्तान आयुष म्हात्रे पर भी हर किसी कि निगाहें रहेंगी।
IND vs BAN live score: बारिश की वजह से टॉस में देरी
IND vs BAN live score: बारिश की वजह से इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच के टॉस में देरी हो रही है। तय समय के अनुसार टॉस 12 बजकर 30 मिनट पर होना था।
IND vs BAN live score: बांग्लादेश स्क्वॉड
बांग्लादेश U19 टीम: जवाद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शहरयार अहमद
IND vs BAN live score: इंडिया स्क्वॉड
IND vs BAN live score: भारत U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उधव मोहन, मोहम्मद एनान
IND vs BAN live score: इंडिया वर्सेस बांग्लादेश अंडर-19 विश्व कप मैच
IND vs BAN live score: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 विश्व कप मैच शनिवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारत ने एक मैच जीता है, जबकि बांग्लादेश आज अपना पहला मैच खेलने उतरेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।