IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह की वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी के आगे शादमान इस्लाम खा गए गच्चा; वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही ओवर में विकेट चटकाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को बोल्ड कर महफिल लूटी। उनके इस विकेट का वीडियो वायरल हो रहा है।

IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह की वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी के आगे शादमान इस्लाम खा गए गच्चा; वीडियो वायरल

जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड क्लास गेंदबाज क्यों कहा जाता है इसका उदहारण उन्होंने चेन्नई में जारी इंडिया वर्सेस बांग्लादेश टेस्ट में एक बार फिर दिया। 376 रनों पर भारतीय पारी के सिमटने के बाद बांग्लादेश की पारी का आगाज करने उतरे शादमान इस्लाम को बुमराह ने पहले ही ओवर में अपना शिकार बनाया। शादमान का विकेट उन्हें किस्मत के भरोसे नहीं मिला, बल्कि इसके लिए उन्होंने मेहनत की थी। बांग्लादेशी बल्लेबाज को बुमराह ने सेट कर पवेलियन की राह दिखाई।

पारी का पहला ओवर लेकर आए बुमराह ने ओवर की शुरुआत ओवर द विकेट से की थी। पहली पांच गेंदों पर शादमान इस्लाम को परेसान करने के बाद बुमराह ओवर द विकेट आए और ओवर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेशी बल्लेबाज का शिकार किया। शादमान को लगा कि पहली पांच गेंदों की तरह ये गेंद भी विकेट से दूर जाएगी, मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। गेंद सीधा विकटे में जा घुसी।

बुमराह की इस जादुई गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है-

खबर लिखे जाने तक चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। बांग्लादेश ने 26 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह को इस दौरान 1 तो आकाशदीप को दो सफलताएं मिली। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे।

टीम इंडिया ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट के नुकसान पर 339 रनों से की थी। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके और 37 रन जोड़कर शेष चार विकेट गंवा बैठे। आर अश्विन ने 113 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़े।

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में हसन महमूद चमके जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया, वहीं तस्कीन अहमद को तीन सफलताएं मिली

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़VIDEO: बुमराह की वर्ल्ड क्लास गेंदबाजी के आगे शादमान इस्लाम खा गए गच्चा