Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs ban India Confirms Multi Format Tour of Bangladesh for ODIs and T20Is bcci
गिल, रोहित और कोहली सहित भारतीय टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेलेंगे टी20 और वनडे सीरीज

गिल, रोहित और कोहली सहित भारतीय टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेलेंगे टी20 और वनडे सीरीज

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर 2026 में होने वाले बांग्लादेश दौरे की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। यह दौरा पहले अगस्त 2025 में होना था, लेकिन अब इसे रिशेड्यूल किया गया है। भारतीय टीम 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंचेगी।

Jan 02, 2026 07:31 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह इस साल सितंबर में भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें दोनों टीम के बीच तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। हालांकि मौजूदा हालात में बांग्लादेश में स्थिर सरकार नहीं होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई इस दौरे के लिए सहमति देगा या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीसीबी द्वारा जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार वनडे मुकाबले एक, तीन और छह सितंबर को खेले जाएंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नौ, 12 और 13 सितंबर को होंगे। भारतीय टीम सीमित ओवरों की इस सीरीज के लिए 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी।

भारत का पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश का दौरा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया था और छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला को एक साल से अधिक समय के लिए टाल दिया गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले जुलाई जारी अपने बयान में कहा था, ‘‘बीसीबी और बीसीसीआई ने आपसी सहमति से अगस्त 2025 में प्रस्तावित बांग्लादेश और भारत के बीच तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सफेद गेंद की सीरीज को सितंबर 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। ’’

ये भी पढ़ें:साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, एडन मार्करम को मिली कमान

बयान में आगे कहा गया, ‘‘यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच चर्चा के बाद लिया गया है जिसमें दोनों टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और कार्यक्रम की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। ’’ बीसीसीआई ने कहा, ‘‘बीसीबी सितंबर 2026 में इस सीरीज के लिए भारत का स्वागत करना चाहता है। दौरे की संशोधित तारीख और कार्यक्रम की घोषणा समय आने पर की जाएगी। ’’

यह सीरीज पहले सुरक्षा कारणों और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसे अपने 2026 के घरेलू सत्र का हिस्सा बनाया है। 2026 के अंत में होने वाले अन्य बड़े टूर्नामेंट्स और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |