Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus Team India reach Melbourne for 2nd T20I shubman Gill Arshdeep singh making fun of Abhishek Sharma bag bcci
दूसरे मैच के लिए मेलबर्न पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, गिल-अर्शदीप ने अभिषेक के स्पेशल बैग का उड़ाया मजाक

दूसरे मैच के लिए मेलबर्न पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, गिल-अर्शदीप ने अभिषेक के स्पेशल बैग का उड़ाया मजाक

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को मेलबर्न पहुंच गई है। बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में गिल-अर्शदीप अभिषेक के एक बैग का मजाक उड़ा रहे हैं।

Thu, 30 Oct 2025 05:19 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। कैनबरा में बुधवार को पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया। जिसके बाद भारतीय टीम गुरुवार को दूसरे मैच में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंच गई है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के मेलबर्न पहुंचने की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल के साथ अन्य खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उपकप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अभिषेक शर्मा के बैग का मजाक उड़ाते हुए दिखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में टीम के गेंदबाज अर्शदीप ने अभिषेक शर्मा के लिमिटेड एडिशन वाले बैग को लेकर तंज कसा, जिस पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी कमेंट किया। दरअसल, जब खिलाड़ी बस से उतरकर होटल की ओर जा रहे थे, तब शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह ने अभिषेक शर्मा के एक स्पेशल बैग की ओर इशारा किया। अर्शदीप को अभिषेक को चिढ़ाते हुए कहा कि उनका बैग 'लिमिटेड एडिशन' का है, जो कि उसकी डिजाइन और शायद पुराने स्टाइल को लेकर किया गया एक मजाक था। गिल ने कहा, ''बैग लिमिटेड एडिशन है और बहुत लिमिटेशन भी है बैग में।''

ये भी पढ़ें:एलिसा हीली पर फिर भारी पड़ीं क्रांति गौड़, 5 पारियों में चौथी बार किया आउट

कैनबरा में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तेज शुरुआत के प्रयास में अभिषेक शर्मा नेथन एलिस का शिकार बने। हालांकि फिर बारिश आई और खेल प्रति टीम 18 ओवर का हो गया। खेल जब दोबारा शुरू हुआ तब सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। दोनों बल्लेबाज अपने-अपने अर्धशतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि तभी एक बार फिर बारिश आ गई और अंतत: मैच को रद्द करना पड़ा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |