Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS shubman Gill Reveals Rohit sharma and virat Kohli Game Time to Be Decided Post South africa ODIs
रोहित शर्मा-विराट कोहली के लिए अगले साल से बढ़ेंगी मुश्किलें, शुभमन गिल ने फैंस को दी टेंशन

रोहित शर्मा-विराट कोहली के लिए अगले साल से बढ़ेंगी मुश्किलें, शुभमन गिल ने फैंस को दी टेंशन

संक्षेप:

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों के मैच खेलने को लेकर फैसला किया जाएगा। जिससे उनकी लय बरकरार रहे।

Sat, 25 Oct 2025 10:33 PMHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेलते है ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के बाद ही इस बात का फैसला होगा कि दोनों दिग्गजों को लगातार खेलने का मौका कैसे मिले। कोहली और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट से जीत में क्रमशः नाबाद 74 और 121 रनों की पारी खेलकर वनडे सीरीज का शानदार समापन किया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इन दोनों के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सात सप्ताह के अंतराल के बारे में चर्चा की है, गिल ने नहीं में जवाब दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिल ने कहा, ‘‘हमने अभी इस बारे में बात नहीं की है। लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका (वनडे) सीरीज (छह दिसंबर को) खत्म होने के बाद और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (11 जनवरी, 2026) से पहले उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अंतराल होगा। इसलिए मुझे लगता है कि तब हम देखेंगे कि इन दिग्गजों को कैसे मैच खेलने का मौका मिले। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस सत्र में केवल छह और वनडे मैच (तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और तीन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) बचे हैं, इसलिए उनके लिए लगातार मैच खेलना एक मुद्दा है।’’

रोहित और कोहली का अगला अंतरराष्ट्रीय मैच 30 नवंबर, तीन और छह दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच होगा जिसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवरों के मैच होंगे। इस बीच 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय वनडे) शुरू होगी और दोनों के अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ मैच खेलने की उम्मीद है।

गिल जैसे युवा कप्तान के लिए 38 वर्षीय रोहित और 36 वर्षीय कोहली को लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा करते देखना आंखों को सुकून देने वाला अनुभव था। उन्होंने कहा, ‘‘वे पिछले 15 सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। उन्हें इस तरह खेलते हुए और टीम को अजेय रहते हुए देखना वाकई एक सुखद अनुभव है।’’

ये भी पढ़ें:वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, सचिन के बाद अब कोहली का नाम

गिल ने कहा कि उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर मौजूदा समय के इन दोनों महान बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर कोई संदेह नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘एक कप्तान के तौर पर जब आप बाहर बैठकर मैच देखते हैं, तो यह वाकई अच्छा लगता है कि टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को जीत दिला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कहा कि वह इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी को देखते हुए बड़े हुए है और ये दोनों बल्ले से गेंद को मारते है तो उससे निकलने वाली आवाज शानदार होती है। उन्होंने कहा, ‘‘ उन दोनों को देखना एक सुखद अनुभव है, खासकर जब वे इस तरह बल्लेबाजी कर रहे हों और गेंद को उनके बल्ले से निकलने वाली आवाज सुनना शानदार अनुभव होता है। यह आपको दिखाता है कि वे दोनों कितनी अच्छी लय में हैं।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |