Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Shreyas Iyer injury raises Team India concerns Took Unbelievable Catch Alex Carey like Kapil Dev Watch Video
श्रेयस अय्यर ने कपिल देव के अंदाज में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, लेकिन चोट ने बढ़ाई की चिंता; VIDEO

श्रेयस अय्यर ने कपिल देव के अंदाज में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, लेकिन चोट ने बढ़ाई की चिंता; VIDEO

संक्षेप:

श्रेयस अय्यर ने यह गजब का कैच 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंदबाजी के दौरान पकड़ा। ऐलेक्स कैरी ओवर की चौथी गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे, मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में निकल गई।

Sat, 25 Oct 2025 12:51 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा लाजवाब कैच पकड़ा कि फैंस को कपिल देव की याद आ गई। हालांकि श्रेयस अय्यर इस कैच को पकड़ने के बाद थोड़ा असहज दिखे, ऐसा लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिस वजह से वह मैदान छोड़कर भी बाहर चले गए। उनके इस शानदार प्रयास से भारत को विकेट तो मिला, मगर अय्यर की चोट ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है। उम्मीद है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो और वह जल्द मैदान पर वापसी करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर यहां देखें

श्रेयस अय्यर ने यह गजब का कैच 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंदबाजी के दौरान पकड़ा। ऐलेक्स कैरी ओवर की चौथी गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे, मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में निकल गई। बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खड़े श्रेयस अय्यर ने उलटी दौड़ लगाना शुरू कर दी और कमाल का कैच पकड़ा। गेंद हालांकि उनके हाथ से छिटक गई थी, मगर वह कैच पूरा करने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें:IND vs AUS तीसरे वनडे से पहले भारत को तगड़ा झटका, चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

इस शानदार कैच को अंजाम देने के बाद अय्यर मैदान पर ही पेट पकड़ कर लेट गए। साथी खिलाड़ी उनके पास पहुंचे फिर फिजियो उन्हें मैदान के बाहर ले गए। अब देखना होगा कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। शुभमन गिल सीरीज का लगातार तीसरा और भारत वनडे क्रिकेट में अपना लगातार 18वां टॉस हारा। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 37 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत की नजरें मेजबानों को 270-280 के स्कोर पर रोकने पर होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |