Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus Scott Boland share an update on Mitchell Starc injury says He is someone who can play through a lot of pain
मिचेल स्टार्क की इंजरी को लेकर स्कॉट बोलैंड ने दिया अपडेट, कहा- वह दर्द में भी गेंदबाजी कर सकता है

मिचेल स्टार्क की इंजरी को लेकर स्कॉट बोलैंड ने दिया अपडेट, कहा- वह दर्द में भी गेंदबाजी कर सकता है

संक्षेप:

  • स्कॉट बोलैंड ने कहा है कि मिचेल स्टार्क दर्द के बावजूद गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि स्टार्क की चोट को लेकर कोई परेशानी वाली बात नहीं है और वह ठीक है।

Dec 28, 2024 04:09 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शनिवार को भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खेमे की टेंशन बढ़ा दी थी। गेंदबाजी के दौरान मिचेल स्टार्क दर्द में दिखे लेकिन गेंदबाजी जारी रखी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्कॉट बोलैंड ने उनकी इंजरी को लेकर अपडेट दी है। बोलैंड का मानना है कि स्टार्क ठीक हैं। तीसरे मैच में स्टार्क गेंद से कमाल नहीं दिखा सके और तीसरे दिन तक मैच में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिचेल स्टार्क मेलबर्न में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान अपनी पीठ पकड़े हुए नजर आए। जिसके बाद टीम के फिजियोथेरेपिस्ट निक जोन्स ने उनका इलाज किया। बोलैंड ने कहा कि स्टार्क बेहतर दिख रहे हैं और अच्छी स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। स्कॉट बोलैंड ने 27 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट लिए हैं।

स्कॉट बोलैंड ने कहा, ''वह ठीक है। उसकी पीठ या पसली में कहीं हल्की सी दिक्कत है। मुझे नहीं पता शायद पीछे कही हैं। लेकिन ब्रेक के बाद जब वापस आया तो 140 किमी/घंटा की स्पीड से गेंदबाजी कर रहा था। इसलिए मुझे लग रहा है कि वह ठीक है।''

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि वह जितना मजबूत है, उसे उतना कम आंका गया है। कुछ साल पहले यहां एमसीजी में उसकी अंगुली टूट गई थी और हम उसे बिल्कुल भी गेंदबाजी न करने की योजना बना रहे थे और फिर वह बाहर आया और 140 किमी/घंटा की रफ्तार से स्विंगर गेंदबाजी की।”

ये भी पढ़ें:नीतीश को मिलना चाहिए प्रमोशन, रवि शास्त्री और संजय मांजरेकर ने कर दी डिमांड

बोलैंड ने कहा, ''वह ऐसा गेंदबाज है जो दर्द में भी खेल सकता है और आप शायद यह बता सकते हैं (क्योंकि) वह अब तक करीब 90 टेस्ट मैच खेल चुका है। और बतौर तेज गेंदबाज ऐसे बहुत कम मैच होते हैं जहां आप बिना किसी परेशानी के खेलते हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है जो तब भी उसी गति से गेंदबाजी कर सकता है जब वह वास्तव में दर्द में हो, जो एक बहुत अच्छी विशेषता है।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।