Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus Rohit Kohli Lead Team India Celebrates Diwali with Grand Team Dinner Ahead of Adelaide ODI
दूसरे वनडे से पहले एडिलेड में टीम इंडिया का 'दिवाली डिनर', रोहित और कोहली भी रहे मौजूद

दूसरे वनडे से पहले एडिलेड में टीम इंडिया का 'दिवाली डिनर', रोहित और कोहली भी रहे मौजूद

संक्षेप: भारतीय टीम के खिलाड़ी एडिलेड में होने वाले दूसरे मुकाबले से पहले एक लोकप्रिय भारतीय रेस्टोरेंट में टीम डिनर में शामिल हुए। इस दौरान कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Wed, 22 Oct 2025 07:39 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी। भारत ने पहला मैच सात विकेट से गंवाया। दूसरे वनडे से पहले खिलाड़ियों को कुछ दिन का ब्रेक मिला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के दूसरे और 'करो या मरो' के मुकाबले से पहले तनाव कम करने के लिए टीम डिनर पर गए। भारत के खिलाड़ियों की एडिलेड के एक लोकप्रिय भारतीय रेस्तरां में जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एडिलेड ओवल में 23 अक्टूबर को होने वाला दूसरा वनडे भारतीय टीम के लिए सीरीज में बने रहने के लिए जीतना बहुत जरूरी है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट की हार के बाद टीम दबाव में है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय खिलाड़ी बस से उतरते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम के बाकी सदस्यों के साथ रेस्तरां में प्रवेश करते हुए दिखे। अपने चहेते सितारों को एक साथ देखकर एडिलेड में मौजूद भारतीय प्रशंसक उत्साहित दिखे।

ये भी पढ़ें:एडिलेड ओवल में इतिहास रचने को तैयार 'किंग कोहली', सिर्फ 25 रन दूर

ऑस्ट्रेलियाई टीवी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्य नहीं दिखे। रेस्तरां के मालिक सुमन विसंथिम ने कहा, "उनकी मेजबानी करना सचमुच खुशी की बात है।" दूसरे वनडे से पहले वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने टीम डिनर में हिस्सा लिया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड ओवल में लंबे बल्लेबाजी अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा, जिसके लिए सभी टिकट बिक चुके हैं।

रोहित-कोहली ने पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में लगभग छह महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, लेकिन कोई ख़ास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। रोहित 14 गेंदों पर सिर्फ आठ रन बना पाए, जबकि कोहली आठ गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |