Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Pitch Report 5th T20I Today 8th NOV The Gabba Brisbane T20I Record Highest Score and Toss Time
IND vs AUS Pitch Report 5th T20I: गाबा की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, किसे मिलेगा फायदा? जानें

IND vs AUS Pitch Report 5th T20I: गाबा की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, किसे मिलेगा फायदा? जानें

संक्षेप:

IND vs AUS Pitch Report 5th T20I- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 आज गाबा मैच खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, जबकि India vs Australia मैच की टॉस टाइमिंग 1 बजकर 15 मिनट की है।

Nov 08, 2025 06:23 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs AUS Pitch Report 5th T20I- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाना है। सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ मेजबानों को सीरीज में 3-1 से धूल चटाने पर होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद यह सीरीज तो नहीं जीत पाएगा, मगर उनके पास बराबरी करने का मौका है। बता दें, सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जिसके बाद दूसरे टी20 में कंगारुओं ने जीत दर्ज की थी। 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार कमबैक किया और अगले दो टी20 में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए सीरीज में बढ़त बनाई। आईए एक नजर India vs Australia 5वें टी20 की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:भारत की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज जीतने पर, IND vs AUS 5वां टी20 आज

India vs Australia पिच रिपोर्ट 5वां टी20

गाबा की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। यह एक हाई स्कोरिंग मैदान है, लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी गति और उछाल का आनंद मिलता है। एक बार जब बल्लेबाज शुरुआती टेस्ट पास कर लेते हैं, तो आमतौर पर स्थिति बेहतर हो जाती है। गाबा में पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है। 180 से अधिक रन का स्कोर एक सुरक्षित स्कोर हो सकता है।

ब्रिसबेन गाबा स्टेडियम T20I रिकॉर्ड और आंकड़े

मैच- 11

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 8 (72.73%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 3 (27.27%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (36.36%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 7 (63.64%)

हाईएस्ट स्कोर- 209/3

ये भी पढ़ें:बुमराह आखिरी मैच में करेंगे कमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

लोएस्ट स्कोर- 114

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 161/4

प्रति विकेट औसत रन- 23.45

प्रति ओवर औसत रन- 8.33

पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 160

IND vs AUS हेड टू हेड

भारत का रिकॉर्ड T20I क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 36 मैचों में से 22 में जीत हासिल की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते हैं। दो मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |