
IND vs AUS Pitch Report 4th T20I: क्वींसलैंड की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें
IND vs AUS Pitch Report 4th T20I: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 आज क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। India vs Australia मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।
IND vs AUS Pitch Report 4th T20I: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी गुरुवार, 6 अक्टूबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। India vs Australia मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले 1 बजकर 15 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया की नजरें इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने पर होगी। पहले तीन मैच के बाद यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। IND vs AUS टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। आईए एक नजर क्वींसलैंड की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs AUS 4th T20I पिच रिपोर्ट
कैरारा ओवल में पारंपरिक रूप से सभी के लिए कुछ न कुछ रहा है: तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में कुछ मदद, बल्लेबाजों के लिए स्थिर उछाल, और स्पिनरों के लिए पर्याप्त ग्रिप ताकि वे खेल में रुचि बनाए रख सकें। नई गेंद के उछाल और सीम मूवमेंट के साथ, यह मैदान दूधिया रोशनी में थोड़ा ज्यादा जीवंत हो जाता है। तेज गेंदबाज पावरप्ले के दौरान शीर्ष क्रम को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
कैरारा ओवल स्टेडियम, क्वींसलैंड T20I रिकॉर्ड्स और आंकड़े
मैच- 2
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 1 (50.00%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 1 (50.00%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 1 (50.00%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 1 (50.00%)
हाईएस्ट स्कोर- 146/7
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 146/7
प्रति विकेट औसत रन- 16.76
प्रति ओवर औसत रन- 8.12
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 127
IND vs AUS T20I हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 33 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया ने 63.6 के विनिंग पर्सेंटेज के साथ 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 12 मैचों में जीत मिली है।






