Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus Most runs for India after 25 innings in T20I abhishek sharma breaks virat kohli record
विराट कोहली से भी तेज है अभिषेक शर्मा की रफ्तार, 25 पारियों के बाद बना दिए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली से भी तेज है अभिषेक शर्मा की रफ्तार, 25 पारियों के बाद बना दिए सबसे ज्यादा रन

संक्षेप:

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 25 पारियों के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 25 पारियों में 936 रन बनाए हैं।

Oct 31, 2025 11:35 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ समय के अंदर ही टी20 इंटरनेशनल में रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। हर मैच के साथ उनकी आक्रमक बल्लेबाजी विपक्षी खेमे में उनका खौफ बढ़ा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान अभिषेक ने आक्रमक तेवर दिखाए लेकिन अंत तक डटे भी रहे और लगातार विकेट गिरने के बावजूद एक छोर संभाले रखा। अभिषेक शर्मा ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए और भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस दौरान उन्होंने विराट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिषेक शर्मा शुरुआती 25 पारियों के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में अपनी शानदार 68 रनों की पारी के दम पर अभिषेक ने यह मुकाम हासिल किया। भले ही भारत यह मैच हार गया, लेकिन अभिषेक की पारी ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में शीर्ष पर पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें:मेलबर्न में कंगारुओं का रहा दबदबा, जानिए दूसरे मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातें

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए 26 मैचों की 25 पारियों में 936 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक जड़े हैं और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के दौरान शुरुआती 25 पारियों में 906 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 25 पारियों में 899 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 805 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने 780 रन जड़े थे।

अभिषेक की 68 रनों की जूझारू पारी की सराहना करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह यह काम काफी समय से कर रहा है। उसे अपने खेल और अपनी पहचान की पूरी समझ है और अब वह उसे बदलने की कोशिश नहीं कर रहा। भारतीय टी20 कप्तान ने कहा, "वह अपने खेल की पहचान और समझ हैं और यह अच्छी बात है कि वह इसे बदल नहीं रहे हैं। उम्मीद है कि वह हमारे लिए ऐसी और भी कई पारियां खेलेंगे।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |