Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Live Telecast 5th T20I Today 8th NOV How To Watch India vs Australia T20I Match Live Streaming Online Free TV
IND vs AUS Live Telecast 5th T20I: फ्री में कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 लाइव, कितने बजे शुरू होगा मैच?

IND vs AUS Live Telecast 5th T20I: फ्री में कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 लाइव, कितने बजे शुरू होगा मैच?

संक्षेप:

IND vs AUS Live Telecast 5th T20I- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज ब्रिसबेन गाबा में खेला जाना है। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया की नजरें आज का मैच जीतकर मेजबानों को सीरीज 3-1 से हराने पर होगी।

Nov 08, 2025 05:56 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs AUS Live Telecast 5th T20I- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का आज पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाना है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, जबकि दूसरे टी20 में मेजबानों ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को धूल चटाई थी। हालांकि इसके बाद भारत ने जोरदार कमबैक करते हुए अगले दो मैचों में मेजबानों को पटखनी दी और सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। आज यानी 5वें टी20 में सूर्या ब्रिगेड की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 3-1 से मात देने पर होगी। आईए एक नजर India vs Australia 5वें टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:SKY ने तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का रिकॉर्ड, नंबर-1 भारतीय बन रचा इतिहास

India vs Australia 5वां टी20 कब खेला जाएगा?

IND vs AUS 5th T20I आज यानी शनिवार, 8 नवंबर को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा।

India vs Australia 5वां टी20 कितने बजे शुरू होगा?

IND vs AUS 5th T20I भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले यानी 1 बजकर 15 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:बुमराह आखिरी मैच में करेंगे कमाल, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर होगा, जिसका भारतीय फैंस अलग-अलग भाषाओं में लुत्फ उठा सकते हैं।

India vs Australia 5वें टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें ऑनलाइन?

IND vs AUS 5th T20I की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 फ्री में कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 इंटरनेशनल मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा

ऑस्ट्रेलिया टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मैथ्यू कुह्नमैन, मिशेल ओवेन, महली बियर्डमैन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |