Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Live Telecast 4th T20I Today 6th OCT How To Watch India vs Australia T20I Match Live Streaming Online Free TV
IND vs AUS Live Telecast 4th T20I: यहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 लाइव, जानें पूरी डिटेल

IND vs AUS Live Telecast 4th T20I: यहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 लाइव, जानें पूरी डिटेल

संक्षेप:

IND vs AUS Live Telecast 4th T20I- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 आज क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। 5 मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

Thu, 6 Nov 2025 01:21 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs AUS Live Telecast 4th T20I- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा और बेहद अहमद टी20 मुकाबला आज यानी गुरुवार, 6 नवंबर को क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों की नजरें सीरीज बढ़त बनाने पर होगी। 5 मैच की यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, वहीं दूसरा टी20 ऑस्ट्रेलिया ने तो तीसरा भारत ने जीता था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार को हुए तीसरे टी20 में 5 विकेट से जीत दर्ज कर रोमांच का तड़का लगाया था। आईए एक नजर India vs Australia चौथे टी20 से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:PM नरेंद्र मोदी ने जीता दिल, नहीं छुई वुमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी! जानें क्या थी वजह

India vs Australia चौथा टी20 कब खेला जाएगा?

IND vs AUS 4th T20I आज यानी गुरुवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Australia चौथा टी20 कितने बजे शुरू होगा?

IND vs AUS 4th T20I भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान- सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:टीम इंडिया चौथे T20 मैच के लिए पूरी तरह तैयार, उपकप्तान गिल पर होगा भारी दबाव

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20 टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

India vs Australia चौथे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें लाइव?

IND vs AUS 4th T20I की लाइव स्ट्रीमिंग का ऑनलाइन मजा आप जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 को फ्री में कैसे देखें लाइव?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा

ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, महली बियर्डमैन

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |