
IND vs AUS Live Streaming 1st ODI: यहां फ्री में देखें इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच, जानें कितने बजे होगा शुरू
IND vs AUS Live Streaming 1st ODI: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की झलक देखने को मिलेगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा।
IND vs AUS Live Streaming 1st ODI: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी रविवार, 19 अक्टूबर से होने जा रहा है। India vs Australia पहला वनडे पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारतीय टीम पहली बार 50 ओवर का मैच खेलने उतरेगी, ऐसे में फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली की झलक देखने को मिलेगी। बता दें, ये दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और सिर्फ वनडे में ही एक्टिव हैं। आईए एक नजर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे कब और कहां खेला जाएगा?
India vs Australia पहला वनडे रविवार, 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs AUS 1st ODI कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले यानी साढ़े 8 बजे मैदान पर उतरेंगे।
India vs Australia पहला वनडे फ्री में कैसे देखें लाइव और किस टीवी चैनल पर IND vs AUS मैच का लाइव प्रसारण होगा?
India vs Australia पहले वनडे का आप फ्री में लुत्फ DD Sports पर उठा सकते हैं, इसके अलावा IND VS AUS मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों होगा।
IND vs AUS 1st ODI की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का ऑनलाइन लुत्फ भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं।






