IND vs AUS Live Score: पांचवे मैच पर पड़ी मौसम की मार
IND vs AUS Live Score: पांचवे टी20 पर मौसम की मार पड़ी है। यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है।


गाबा स्टेडियम
IND vs AUS Highlights 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया। भारतीय पारी में 4.5 ओवर का खेलने होने के बाद मौसम ने करवट बदली और फिर मैच शुरू नहीं हुआ। खेल रोके जाने के समय भारत का स्कोर 52/0 था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 23 जबकि शुभमन गिल ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। मैच पर भले ही मौसम की मार पड़ी लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीत ली। सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश में धुला था।
IND vs AUS Live Score: पांचवे मैच पर पड़ी मौसम की मार
IND vs AUS Live Score: पांचवे टी20 पर मौसम की मार पड़ी है। यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है।
IND vs AUS Live Score: बारिश ने फिर दी दस्तक
IND vs AUS Live Score: बारिश ने फिर दस्तक दे दी है। दोबारा खेल शुरू होने में लगातार देरी रो रही है।
IND vs AUS Live Score: गाबा में बारिश रुकी
IND vs AUS Live Score: गाबा में बारिश रुक गई है। हालांकि, एक पेच अब भी है। दरअसल, खराब मौसम के कारण खेल शुरू होने में देर रही है। अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AUS Live Score: गाबा में जोरदार बारिश
IND vs AUS Live Score: गाबा में जोरदार बारिश हो रही है। दर्शक अपनी सीटों पर खेल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। केवल स्क्वेयर को ढका गया है। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है।
IND vs AUS Live Score: बिजली कड़कने के कारण रुका मैच
IND vs AUS Live Score: गाबा में मौसम खराब होने के कारण 4.5 ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा है। मैदान पर काफी जोर से बिजली कड़की थी, जिसके बाद खिलाड़ी वापस लौट गए। कुछ देर के बाद बारिश शुरू हो गई। मैच रोके जाने के समय भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 52 रन था। अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 और शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद थे।
IND vs AUS Live Score: शुभमन ने लगाए चार चौके
IND vs AUS Live Score: शुभमन का आक्रामक मॉड ऑन हो गया है। भारतीय उपकप्तान ने ड्वार्शिस द्वारा डाले गए तीसरे ओवर में चार चौके लगाए। शुभमन 26 और अभिषेक 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: गाबा में मैच हुआ शुरू
IND vs AUS Live Score: गाबा में पांचवां टी20 मैच शुरू हो गया है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वार्शिस ने पहला ओवर डाला और 11 रन दिए। अभिषे और शुभमन ने एक-एक चौका लगाया। अभिषेक को पांचवीं गेंद प जीवनदान मिला। ग्लेन मैक्सवेल ने उनका आसान कैच टपका दिया।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
IND vs AUS Live Score: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।
IND vs AUS Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
IND vs AUS Live Score: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
IND vs AUS Live Score: सवा एक बजे होगा टॉस
IND vs AUS Live Score: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। अगर मौसम का मिजाज नहीं बिगड़ा तो टॉस भारतीय समायनुसार दोपहर पौने दो बजे होगा। निर्धारित समय के मुताबिक, पहली गेंद पौने दो बजे फेंकी जाएगी।
IND vs AUS Live Score: बारिश डाल सकती है खलल
IND vs AUS Live Score: आज मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। स्थानीय समयानुसार ब्रिस्बेन में पांचवां टी20 मैच शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होना है। 6 बजे के बाद बारिश की 50 प्रतिशत संभावना है। वहीं, रात को बारिश की संभावना 75 प्रतिशत से अधिक है।
IND vs AUS Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs AUS Live Score: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आपस में 36 मुकाबले खेले हैं। भारत ने इस दौरान 22 मैचों में विजयी परचम फहराया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 में बाजी मारी। दो मैच बेनतीजा रहे।
IND vs AUS Live Score: गाबा का T20I रिकॉर्ड
IND vs AUS Live Score:
मैच- 11
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8 (72.73%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 3 (27.27%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (36.36%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 7 (63.64%)
हाईएस्ट स्कोर- 209/3
लोएस्ट स्कोर- 114
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 161/4
प्रति विकेट औसत रन- 23.45
प्रति ओवर औसत रन- 8.33
पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 160
IND vs AUS Live Score: भारतीय स्क्वॉड
IND vs AUS Live Score: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड
IND vs AUS Live Score: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, महली बियर्डमैन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, मैथ्यू कुह्नमैन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।