Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS I will ask Virat Kohli and Arshdeep Singh made a Big prediction about the next two matches
मैं विराट कोहली से पूछूंगा और...अर्शदीप सिंह ने अगले दो मैचों को लेकर की जबर्दस्त भविष्यवाणी

मैं विराट कोहली से पूछूंगा और...अर्शदीप सिंह ने अगले दो मैचों को लेकर की जबर्दस्त भविष्यवाणी

संक्षेप:

अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली को लेकर जबर्दस्त भविष्यवाणी की है। अर्शदीप का कहना है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो वनडे मैचों रन बनाएंगे। कोहली का पर्थ में पहले वनडे में खाता नहीं खुला था।

Sun, 19 Oct 2025 09:24 PMMd.Akram पर्थ, भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने करिश्माई विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में आठ गेंदों पर शून्य पर आउट होने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि इस महान बल्लेबाज के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके लिए ‘सौभाग्य’ की बात है। अर्शदीप को लगता है कि 50 ओवरों के प्रारूप में माहिर होने के कारण कोहली इस सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में रन बनाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अर्शदीप ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उन्होंने भारत के लिए 300 से ज्यादा मैच खेले हैं, इसलिए उनके लिए ‘फॉर्म’ बस एक शब्द है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जानते हैं कि कैसे आगे बढ़ना है। उनके साथ एक ही ड्रेसिंग रूम में होना हमेशा किसी आशीर्वाद की तरह होता है। मुझे लगता है कि वह आगे चलकर इस सीरीज में वह ढेरो रन बनाएंगे।’’

ये भी पढ़ें:पर्थ वनडे में टीम इंडिया की हार के 5 'गुनहगार', कोहली ने तो दिल ही तोड़ डाला

कोहली के सिर्फ एक प्रारूप में खेलने के बारे में पूछे जाने पर अर्शदीप ने कहा, ‘‘उन्हें (कोहली) इस प्रारूप में महारत हासिल है। मुझे नहीं पता कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं। मैं उनसे उनकी सोच के बारे में पूछूंगा। इसके बारे में शायद अगले संवाददाता सम्मेलन में कुछ कहूंगा।’’ बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज शुभमन गिल की सीमित ओवरों की कप्तानी शैली से बिल्कुल परिचित नहीं हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह युवा कप्तान अपने पूर्ववर्तियों कोहली और रोहित शर्मा की तरह गेंदबाजों का कप्तान बनेगा।

ये भी पढ़ें:लक्ष्य तक पहुंचना…भारत को हराकर मार्श ने बताया ऑस्ट्रेलिया का ‘सबसे बड़ा डर’

अर्शदीप ने कहा, ‘‘मैंने बहुत कम वनडे खेले हैं, इसलिए मैं अभी तक अंतर नहीं बता सकता। मैं कहूंगा कि दोनों (विराट और रोहित शर्मा) ही गेंदबाजों के अच्छे कप्तान थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने हमारी हर योजना का समर्थन किया। उन्होंने (गिल) अपनी योजनाओं के अनुसार खुलकर गेंदबाजी। करो और बस उस पल का आनंद लो।’’ अर्शदीप आयु स्तर के क्रिकेट में पंजाब के लिए गिल के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि हमारे पास ज्यादा रन नहीं हैं, लेकिन हम बस अपनी क्षमता दिखाना चाहते थे, यही उनका संदेश था।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |