Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Head coach Shelley Nitschke warn Australia about semifinal clash against India under no illusions given depth
भारत के खिलाफ किसी तरह के भ्रम में नहीं…हेड कोच नित्शेके ने सेमीफाइनल को लेकर AUS को चेताया

भारत के खिलाफ किसी तरह के भ्रम में नहीं…हेड कोच नित्शेके ने सेमीफाइनल को लेकर AUS को चेताया

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया की हेड कोच शेली नित्शेके ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले अपनी टीम को चेताया है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है।

Wed, 29 Oct 2025 10:02 PMMd.Akram नवी मुंबई, भाषा
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया की हेड कोच शेली नित्शेके ने महिला वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले बुधवार को कहा कि भारतीय के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया किसी तरह के भ्रम में नहीं है और उसे इस मुकाबले में ‘कड़ी टक्कर’ मिलने की उम्मीद है। भारत को इस मैच में शानदार लय में चल रही सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गयी है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अब तक अजेय है। उसके सामने बृहस्पतिवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत की चुनौती होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्व स्पिनर नित्शेके ने ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास सत्र के पहले मीडिया से कहा, ‘‘हमें एक कड़े मुकाबले की उम्मीद है । इसमें कोई शक नहीं है। मुकाबले के लिए परिस्थितियां शानदार है और इस मैच के दौरान स्टेडियम प्रशंसकों से भरे रहने की संभावना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि भारत का बल्लेबाजी क्रम वाकई मजबूत है। उनके बल्लेबाजों को हमारे खिलाफ रन बनाना पसंद है। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम उनके लिए तैयार रहें क्योंकि भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी लंबा है।’’

ये भी पढ़ें:IND vs AUS सेमीफाइनल में किसका पलड़ा भारी? मेग लैनिंग ने दिया दो टूक जवाब

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम उस बल्लेबाजी क्रम की गहराई और कौशल को लेकर किसी भ्रम में नहीं हैं। हमने निश्चित रूप से योजना बनाई है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि हम उसे सही तरीके से अंजाम दे।’’ नित्शेके से जब पूछा गया कि क्या प्रतिका रावल की गैरमौजूदगी को उनकी टीम के लिए राहत की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘ ‘राहत’? मुझे पता है कि उनकी बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है। इसमें कोई शक नहीं कि प्रतिका और (स्मृति) मंधाना की सलामी जोड़ी काफी सफल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसे किसी तरह की राहत नहीं मानूंगी क्योंकि वह जिसे भी आजमाये उनकी बल्लेबाजी की गहराई कम नहीं होगी। हमें निश्चित रूप से तैयार रहना होगा और पारी के आगाज के लिए जो भी संयोजन आजमाये उसके लिए हमें वास्तव में अच्छी योजना के साथ मैदान में जाना होगा।’’

ये भी पढ़ें:SF से पहले शेफाली की भारतीय टीम में एंट्री, प्रतिका के रिप्लेसमेंट का ऐलान

नित्शेके ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को फिटनेस हासिल करने के लिए पूरा समय दिया जायेगा। हीली पिंडली में मामूली खिंचाव के कारण पिछले दो लीग मैच नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘उसने कल (मंगलवार) अच्छी ट्रेनिंग की। मैं उसे कल के मैच से पहले अपनी उपलब्धता पर फैसला लेने के लिए जितना समय चाहिए, उतना समय दूंगी।’’ नित्शेके ने कहा कि दोनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सेमीफाइनल किसी का भी मैच हो सकता है, मुझे नहीं लगता कि हम कमजोर या दावेदार के रूप में जा रहे हैं। यह बराबरी का और रोमांचक मुकाबला होगा। जो टीम अपना धैर्य बनाए रखेगी और सेमीफाइनल के दबाव को पार कर पाएगी, उसे जीत मिलनी चाहिए।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |