गाबा में बारिश का कहर बिगाड़ेगा भारत के WTC फाइनल का समीकरण, ऑस्ट्रेलिया को भी नुकसान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • मौजूदा पॉइंट्स टेबल में भारत 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे तो ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर गाबा टेस्ट बारिश के भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को नुकसान होगा मगर पोजिशन नहीं बदलेगी।

गाबा में बारिश का कहर बिगाड़ेगा भारत के WTC फाइनल का समीकरण, ऑस्ट्रेलिया को भी नुकसान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट गाबा में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन अभी तक बारिश के नाम रहा है। पहले दो सेशन में सिर्फ 13.2 ओवर की हा खेल हुआ है। दूसरा सेशन तो बारिश की भेंट ही चढ़ा। आने वाले दिनों में भी ब्रिस्बेन में बारिश के पूर्वानुमान हैं, ऐसे में फैंस के जहन में यह डर है कि अगर तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो जाता है तो इसका WTC पॉइंट्स टेबल पर क्या असर पड़ेगा और साथ ही फिर भारत के लिए WTC फाइनल में पहुंचने का क्या समीकरण होगा। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं-

मौजूदा पॉइंट्स टेबल में भारत 57.29 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे तो ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर गाबा टेस्ट बारिश के भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को नुकसान होगा मगर पोजिशन नहीं बदलेगी।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलेंगे। ऐसे में भारत के खाते में 55.88 तो ऑस्ट्रेलिया के खाते में 58.88 प्रतिशत अंक रह जाएंगे।

गाबा टेस्ट ड्रॉ रहने पर भारत के WTC फाइनल के समीकरण पर क्या असर पड़ेगा

  • भारत अगर गाबा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अगले दो मुकाबले जीतता है और सीरीज को 3-1 से अपने नाम करता है तो सीधा उन्हें फाइनल की टिकट मिल जाएगी।
  • वहीं गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत अगले दो में से एक मैच जीतता है और एक हारता है तो सीरीज 2-2 पर समाप्त होगी। इस स्थिति में टीम इंडिया को श्रीलंका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। भारत को दुआ करनी होगी कि पड़ोसी टीम 1-0 या फिर 2-0 से उस सीरीज को अपने नाम करे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।