Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Chaos in the Australia Camp for Forced Changes Before India Series Opener team india to get benefit
सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खेमा परेशान, मजबूरी में किए चार बदलाव; भारत को फायदा

सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खेमा परेशान, मजबूरी में किए चार बदलाव; भारत को फायदा

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं। एडम जंपा, जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी पहला मैच नहीं खेलेंगे। वहीं ग्रीन चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Oct 17, 2025 08:42 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है। पर्थ में होने वाले मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमा खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। एडम जंपा, एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं कैमरन ग्रीन शुक्रवार को इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। चोटों और व्यक्तिगत कारणों से कई प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने के कारण मेजबान टीम को पहले वनडे मैच से पहले चार बदलाव करने पड़े हैं, जिसका सीधा फायदा शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को मिल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मजबूरी में किए गए बदलावों से टीम इंडिया को सीरीज में शुरुआती बढ़त मिल सकती है। कैमरन ग्रीन मांसपेशियों में जकड़न के कारण सीरीज से बाहर रहेंगे, चयनकर्ता अगले महीने शुरू होने वाली एशेज सीरीज से पहले उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। नियमित कप्तान पैट कमिंस भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह मिचेल मार्श टीम की कमान संभालेंगे। पर्थ में होने वाले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख खिलाड़ियों के ना होने से गिल की टीम को फायदा पहुंचेगा, क्योंकि बदलाव के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पेपर पर कमजोर नजर आ रही है।

विकेटकीपर एलेक्स कैरी भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे, जिससे ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी को भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वह इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज की तैयारी के लिए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच खेल सकें। कैरी एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे से पहले टीम में शामिल हो जाएंगे। एडम जंपा की जगह मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में जगह दी गई।

ये भी पढ़ें:ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर इन खिलाड़ियों ने मचाया था धमाल, इस बार टीम से बाहर

भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जिसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। पहला मैच पर्थ में होगा और अगले दो वनडे मैच एडिलेड (23 अक्टूबर) और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क

दूसरे और तीसरे मैच के लिए: एडम जंपा, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |