Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS Abhishek Sharma Resumes Training under Yuvraj singh for Australia T20 series
युवराज के साथ अभिषेक ने शुरू की ट्रेनिंग, ऑस्ट्रेलिया में भी धमाल मचाने के लिए ले रहे स्पेशल टिप्स

युवराज के साथ अभिषेक ने शुरू की ट्रेनिंग, ऑस्ट्रेलिया में भी धमाल मचाने के लिए ले रहे स्पेशल टिप्स

संक्षेप:

एशिया कप 2025 में अपने बल्ले का दम दिखाने वाले अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए युवराज सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Sat, 18 Oct 2025 11:03 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है। वहीं टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से खेली जाएगी। भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा ने दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। आईपीएल में खेलने वाले अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास सत्र में मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग करते हुए अभिषेक शर्मा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास, मैच सिमुलेशन पर मेहनत कर रहे हैं, साथ ही कुछ गेंदें डालकर अपनी गेंदबाजी पर भी काम करते दिखे। इस ट्रेनिंग सेशन में आईपीएल के कुछ अन्य उभरते हुए खिलाड़ी अब्दुल समद और अभिषेक पोरेल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दनादन जवाब दे रहे शमी, टीम से बाहर होने पर हैं भड़के

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, उन्होंने सात मैचों में 314 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे।

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शानदार प्रदर्शन के बाद सितंबर के लिए आईसीसी के महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अभिषेक शर्मा ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से ही शुभमन गिल के साथ एक बेहतरीन ओपनिंग जोड़ी के रूप में स्थापित किया है। अभिषेक ने इस दौरान सात मैच में 44.85 के औसत और 200 के शानदार स्ट्राइक-रेट से 314 रन बनाए। एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में अब तक के अपने सर्वोधिक रेटिंग अंक भी हासिल किए।

भारतीय टी20 टीम :

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा ,संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |