Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus abhishek sharma on brink of world record just 11 runs away from t20i history tim david
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, टिम डेविड का वर्ल्ड रिकॉर्ड करेंगे चकनाचूर

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, टिम डेविड का वर्ल्ड रिकॉर्ड करेंगे चकनाचूर

संक्षेप: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनलन क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने की कगार पर हैं। वह 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने से सिर्फ 11 रन दूर हैं।

Fri, 7 Nov 2025 03:11 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। पिछले साल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने के बाद से अभिषेक ने रनों का अंबार लगाया है। वह जल्द ही टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। अभिषेक शर्मा के पास सबसे तेज 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरा करने का मौका है। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 11 रन दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के नाम सबसे तेज 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा अगर 11 रन बना लेते हैं तो वह न केवल 1000 T20I रन पूरे कर लेंगे, बल्कि भारत के लिए सबसे तेज 1000 टी20 रन (पारी के लिहाज से) बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। विराट कोहली ने 27 पारियों में ये कारनामा किया था। केएल राहुल ने 29, सूर्यकुमार यादव ने 31 और अभिषेक के पास 28 पारियों में ये मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है।

ये भी पढ़ें:अक्षर पटेल ने खोला ड्रेसिंग रूम से मिले मैसेज का राज; बोले- गलतियों से…

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज एक हजार रन (पारी के लिहाज) पूरा करने का रिकॉर्ड डेविड मलान के नाम है। मलान ने 24 पारियों में ये कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं गेंद के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड के नाम है। उन्होंने 569 गेंदों में ये कारनामा किया। अभिषेक ने 521 गेंद में 989 रन बनाए हैं। टिम डेविड से आगे निकलने के लिए अभिषेक के पास काफी गेंदें हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 35 के औसत से 140 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 103 दूसरे और टिम डेविड 89 के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 साल से टी20 सीरीज नहीं गंवाने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इस दौरे का अंत जीत के साथ करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |