Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ind vs aus Abhishek Sharma Blasts Past 1000 T20I Runs Claims World Record suryakumar yadav virat kohli
अभिषेक शर्मा को रोक पाना नामुमकिन, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पूरे किए 1000 रन; सूर्यकुमार रह गए पीछे

अभिषेक शर्मा को रोक पाना नामुमकिन, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पूरे किए 1000 रन; सूर्यकुमार रह गए पीछे

संक्षेप:

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 528 गेंदों में ये कारनामा किया। वह भारत के लिए सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

Nov 08, 2025 02:31 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच के दौरान टी20 इंटरनेशनल में एक हजार रन पूरे किए। वह सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने वाले भारत के लिए दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। अभिषेक जारी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 28 पारियों में 189.51 के स्ट्राइक रेट से 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 6 अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं। अभिषेक सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के डेविड मलान ने सिर्फ 24 पारियों में ही एक हजार के आंकड़े को छू लिया था। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे। कोहली ने 27 और अभिषेक ने 28 पारियों में ये कारनामा किया। बाबर आजम ने 26 पारियों में और डेवोन कॉनवे ने 26 पारियों में ये मुकाम हासिल किया।

ये भी पढ़ें:ऋषभ पंत ने बढ़ा दी टीम इंडिया की टेंशन, SA A के खिलाफ हुए रिटायर हर्ट; जानें वजह

अभिषेक शर्मा ने 528 गेंदों में एक हजार रन बनाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 573 गेंदों में एक हजार रन पूरे किए थे। फिल सॉल्ट ने 599, ग्लेन मैक्सवेल ने 604 और आंद्रे रसेल-फिन एलन ने 609 गेंदों में ये कारनामा किया था। अभिषेक शर्मा को गाबा में खेले जा रहे मुकाबले में शुरुआती ओवर में ही दो जीवनदान मिले हैं और एक बार फिर वह ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं।

सबसे कम गेंदों में 1000 T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीमें)

528 अभिषेक शर्मा

573 सूर्यकुमार यादव

599 फिल साल्ट

604 ग्लेन मैक्सवेल

609 आंद्रे रसेल/ फिन एलन

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |