Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS 5th T20I Gabba Brisbane Weather Update Today 8th NOV India vs Australia T20I Match Rain Prediction
IND vs AUS Gabba Brisbane Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 पर बारिश का साया, क्या समय पर शुरू हो पाएगा मैच?

IND vs AUS Gabba Brisbane Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वें टी20 पर बारिश का साया, क्या समय पर शुरू हो पाएगा मैच?

संक्षेप:

IND vs AUS 5th T20I Gabba Brisbane Weather Update- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 आज ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया है, बारिश की वजह से मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है।

Nov 08, 2025 07:08 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs AUS 5th T20I Gabba Brisbane Weather Update- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने पर होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया 2-2 की बराबरी पर सीरीज का अंत करना चाहेगा। हालांकि खिलाड़ियों और फैंस की उम्मीदों पर ब्रिसबेन की बारिश पानी फेर सकती है। जी हां, India vs Australia 5वें टी20 पर काले बादल छा चुके हैं। बारिश के चलते मैच शुरू होने में तो देरी हो सकती है साथ ही मैच के दौरान भी कई बार बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। आईए एक नजर ब्रिसबेन गाबा की वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:गाबा में चलेगा बल्लेबाजों का जादू या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, देखें पिच रिपोर्ट

गाबा ब्रिसबेन वेदर रिपोर्ट

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। गाबा ब्रिसबेन की वेदर रिपोर्ट पर नजर डालें तो Accuweather के अनुसार रात में बारिश होने की 79 प्रतिशत संभावनाएं हैं, वहीं 99 प्रतिशत चांसेस है कि बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मैच में बारिश की खलल तय है।

दोपहर में 3 बेज तक बारिश की संभावनाएं 30 प्रतिशत से भी कम की है, मगर इसके बाद लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 6 बजे के बाद तो बारिश की संभावनाएं 50 प्रतिशत के पार दिखाई जा रही है, वहीं रात 9 से 10 के बीच दिन का सबसे खराब मौसम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:भारत की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज जीतने पर, IND vs AUS 5वां टी20 आज

ब्रिस्बेन गाबा का प्रति घंटा मौसम

शाम 4 बजे- 43 प्रतिशत बारिश की संभावना

शाम 5 बजे- 47 प्रतिशत बारिश की संभावना

शाम 6 बजे- 51 प्रतिशत बारिश की संभावना

रात 7 बजे- 49 प्रतिशत बारिश की संभावना

रात 8 बजे- 49 प्रतिशत बारिश की संभावना

रात 9 बजे- 56 प्रतिशत बारिश की संभावना

रात 10 बजे- 60 प्रतिशत बारिश की संभावना

रात 11 बजे- 49 प्रतिशत बारिश की संभावना

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |