श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, रोहित शर्मा के साथ की शतकीय साझेदारी

श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, रोहित शर्मा के साथ की शतकीय साझेदारी

संक्षेप:

श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। शर्मा 73 रन बनाकर आउट हुए। ये जोड़ी टूटने के बाद श्रेयस अय्यर भी ज्यादा नहीं चल पाए और स्कोर बोर्ड में 25 रन और जुड़े थे कि वह भी एडम जैम्पा की गेंद पर स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए।

Oct 23, 2025 01:03 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर ने सधी हुई अर्धशतकीय पारी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 17 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली आउट हो चुके थे। उसके बाद आए श्रेयस अय्यर ने रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी करके भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी हुई। शर्मा 73 रन बनाकर आउट हुए। ये जोड़ी टूटने के बाद श्रेयस अय्यर भी ज्यादा नहीं चल पाए और स्कोर बोर्ड में 25 रन और जुड़े थे कि वह भी एडम जैम्पा की गेंद पर स्टार्क के हाथों कैच आउट हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
आउट होने के बाद विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा कि लगने लगीं संन्यास की अटकलें

श्रेयस अय्यर ने 77 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 79.22 रहा। अय्यर की ये ओडीआई में 23वीं फिफ्टी थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अय्यर ने अब तक वनडे में 14 मैच में 391 रन बनाए हैं। इनमें 1 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया में IND vs AUS वनडे में सबसे ज्यादा रन; रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

अय्यर के ओडीआई करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने 72 मैच की 67 पारियों में 47.81 के शानदार औसत से 2917 रन बनाए हैं। इनमें 5 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 97 गेंदों में 73 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वह भारत की तरफ से टॉप स्कोरर रहे। रोहित और अय्यर के अलावा अक्षर पटेल ने भी 41 गेंद में 44 रन की शानदार पारी खेली।

बाद में नौवें विकेट के लिए हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के बीच 37 रनों की अहम साझेदारी ने भारतीय पारी को न सिर्फ 50 ओवर से पहले सिमटने से बचा लिया, बल्कि एक सम्मानजनक टोटल भी खड़ा किया।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |