Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs AUS 1st T20I Live Telecast When Where and How To Watch India vs Australia Live Streaming Free Online TV
IND vs AUS 1st T20I Live Telecast: यहां फ्री में देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 लाइव

IND vs AUS 1st T20I Live Telecast: यहां फ्री में देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 लाइव

संक्षेप:

IND vs AUS 1st T20I Live Telecast- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाना है। India vs Australia मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

Wed, 29 Oct 2025 02:03 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IND vs AUS 1st T20I Live Telecast- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज यानी बुधवार, 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। India vs Australia पहला टी20 कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा, मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले यानी 1 बजकर 15 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। वनडे सीरीज 9 बजे शुरू होती थी, जिसे भारत 1-2 से हारा था। टीम इंडिया की नजरें अब मेजबानों को टी20 सीरीज में धूल चटाने पर होगी। आगामी 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारत अपनी प्लेइंग XI मजबूत करना चाहेगा। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर भी हर किसी की नजरें रहेंगी। आईए एक नजर IND vs AUS लाइव मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर भी एक नजर डालते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:T20I में AUS के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? तीन सीरीज का रिजल्ट उड़ाएगा होश!

India vs Australia 1st T20I मैच कब खेला जाएगा?

IND vs AUS 1st T20I आज यानी बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I कहां खेला जाएगा?

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 1st T20I कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

India vs Australia 1st T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs AUS 1st T20I मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -सूर्यकुमार यादव और मिचेल मार्श- आधा घंटा पहले यानी 1 बजकर 15 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे।

ये भी पढ़ें:श्रेयस की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 1st T20I मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में होगा।

India vs Australia 1st T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

IND vs AUS 1st T20I मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का भारतीय फैंस लुत्फ जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20I मैच फ्री में कैसे देखें लाइव?

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 1st T20I मैच का लुत्फ आप DD Sports पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं। बाकी मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों और IND vs AUS लाइव स्कोर के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड-

भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलियाई टीम- मिच मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |