हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ का हुआ ODI डेब्यू, विराट कोहली की जगह ईशान किशन करेंगे बल्लेबाजी, पांड्या की जगह सुंदर
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच शनिवार को धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की ओर से हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने अपना डेब्यू किया है। केएल राहुल ने हर्ष दुबे को कैप सौंपी, जबकि कप्तान गिल ने बराड़ को कैप दी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देर से शुरू हुआ है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं।
हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ का डेब्यू
भारतीय टीम की ओर से यह मुकाबला खास होने वाला है क्योंकि दो युवा खिलाड़ी अपने वनडे डेब्यू करने वाले हैं। हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ पहली बार भारत की जर्सी पर वनडे खेलने नजर आएंगे। भारतीय टीम की ओर से खेलना इन दोनों खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। गौतम गंभीर की कोचिंग और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की ओर से सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरे। गंभीर ने टीम के सभी खिलाड़ियों से मैदान पर बातचीत की। इसके बाद हर्ष दुबे को विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वनडे कैप सौंपी, वहीं गुरनूर बराड़ को शुभमन गिल ने कैप दी।
टीम में बड़े बदलाव हुए
दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला और काफी विलंब के बाद मुकाबला शुरू हुआ है। अब धर्मशाला में मौसम का पूर्वानुमान अच्छा है। अब 25-25 ओवरों का मैच खेला जाएगा। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा खेल रहे हैं, लेकिन विराट कोहली चोट के कारण बाहर हैं। हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
कोहली की जगह ईशान किशन, हार्दिक की जगह सुंदर
विराट कोहली की अनुपस्थिति में 3 नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। इस मैच में विकेटकीपर भी वहीं होंगे। लोकेश राहुल फील्डिंग करेंगे। भारत की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज होंगे, विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करेंगे। नंबर चार और पांच पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपनी जगह रीटेन कर पाए हैं। वाशिंगटन सुंदर हार्दिक पांड्या के नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। हर्ष दुबे को भी संभवत: जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है। गुरुनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा भारत की ओर से अनुभवी गेंदबाज हैं।
ऐसी है भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



