IND vs AFG: बुमराह कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे? फिट हौकर लौटे ऑलरउंडर ने जमकर बहाया पसीना; वैभव नहीं थे मौजूद

नई दिल्ली, भाषा
Follow us on Google News
share

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। तीन मैचों दिल्ली के मैदान पर आयोजित होंगे। जसप्रीत बुमराह 11 सितंबर को टीम इंडिया से जुड़ेंगे।

Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह (फाइल फोटो)

फिट हुए ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने गुरुवार को भारतीय टीम के दोपहर के नेट सत्र में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया जबकि टीम प्रबंधन अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली तीन मैच की सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह और नीतिश रेड्डी के टीम से जुड़ने का इंतजार कर रहा था। वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा ने चेन्नई में दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला। इसके कारण दिल्ली की भीषण गर्मी में प्रशिक्षण के लिए केवल 10 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे। बुमराह चोट से उबर चुके हैं और उन्होंने मैदान पर वापसी से जुड़े सभी प्रोटोकॉल पूरे कर लिए हैं। वह नीतिश रेड्डी के साथ शुक्रवार (11 सितंबर) से टीम के अभ्यास सत्र में शामिल होंगे।

वॉशिंगटन सुंदर असहज नजर आए

वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले की निगरानी में 'सिंगल-विकेट ड्रिल' में काफी गेंदबाजी की। वॉशिंगटन ने मुख्य मैदान के अंदर 'सेंटर नेट्स' में काफी नियंत्रित तरीके से गेंदबाजी की। हालांकि, आयु वर्ग और डीपीएल टीम से चुने गए नेट गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय वह कुछ असहज नजर आए। उनके शॉट्स में टाइमिंग नहीं थी और बल्लेबाजी में सहजता भी साफ तौर पर नजर नहीं आई। हर्षित राणा के स्थान पर टीम में शामिल किए गए यश ठाकुर ने भी स्पॉट बॉलिंग का अभ्यास करते हुए खूब पसीना बहाया। फिरोजशाह कोटला के 'बी' नेट्स में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने बारी-बारी से अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई का सामना किया।

गेंदबाजी कोच क्यों मौजूद नहीं थे?

वहीं, 45 मिनट चले इस अभ्यास सत्र के दौरान अभिषेक शर्मा ज्यादा सहज नजर आए। उन्होंने स्पिनरों और दिल्ली के ऑफ-स्पिनर ऋतिक शौकीन के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी की। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल गुरुवार को उपस्थित नहीं थे क्योंकि वह श्रीलंका से अपने घर लौट गए हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''मोर्ने का 'वर्क वीजा' खत्म हो गया था। उन्हें अपने 'वर्क वीजा' के नवीनीकरण के लिए दक्षिण अफ्रीका वापस जाना पड़ा। हमें उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में लौट आएंगे।''

कमलेश को हटाने की तैयारी में BCCI

बीसीसीआई भारतीय टीम के वरिष्ठ फिजियो कमलेश जैन को हटाने की पूरी तैयारी में है। पिछले छह से आठ महीनों में खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की घटनाओं ने टीम की योजनाओं को काफी प्रभावित किया है। सूत्र ने बताया, ''कमलेश का 'नोटिस पीरियड' चल रहा है। चूंकि अफगानिस्तान सीरीज में एशियाई खेलों की टीम खेल रही है इसलिए फिजियो और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच ही जापान की यात्रा करेंगे।'' माना जा रहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और मुख्य कोच गौतम गंभीर द्वारा प्रमुख खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने को लेकर चिंता जताए जाने के बाद खेल विज्ञान टीम के किसी सदस्य को इसकी जिम्मेदारी लेनी पड़ी। फिजियो होने के कारण कमलेश जैन पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बुमराह कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे? फिट हौकर लौटे ऑलरउंडर ने जमकर बहाया पसीना