IND vs AFG Toss 1st ODI- धर्मशाला में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस, हर्ष दुबे-गुरनूर को मिली कैप

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs AFG Toss 1st ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला वनडे बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IND vs AFG Toss 1st ODI- धर्मशाला में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस, हर्ष दुबे-गुरनूर को मिली कैप

IND vs AFG Toss 1st ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 13 जून से हो गया है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है। भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे का टॉस 1 बजे होना था, मगर धर्मशाला के खराब मौसम की वजह से टॉस में देरी हुई और सवा पांच बजे मैच के लिए टॉस हुआ। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे अब इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया, जिसमें पांच ओवर बैटिंग पावरप्ले रहेगा। भारत ने दाएं हाथ के तेज गेंदबा गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को पदार्पण कराया है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। भारत तीन गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ उतरा है। कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और यशस्वी जायसवाल बेंच पर हैं।

बता दें, वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान का आमना सामना कुल 4 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया 3 मैच जीती है और एक मैच टाई रहा था। अफगानिस्तान इस सीरीज में भारत के खिलाफ पहली जीत तलाशेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

IND vs AFG पिच रिपोर्ट

मैच से पहले काफी बारिश हुई है, और मैच के दिन और बारिश होने का अनुमान है। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, खासकर नई गेंद से, और टॉस का फैसला मजेदार हो जाएगा। वैसे तो व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आमतौर पर चेज करना ही बेहतर ऑप्शन रहा है, लेकिन 2023 वर्ल्ड कप के दौरान यहां खेले गए पांच ODI मैचों में से तीन मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते थे।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान स्क्वॉड

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान स्क्वॉड: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (w), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।