IND vs AFG Test Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा इंडिया vs अफगानिस्तान टेस्ट? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs AFG Test Live Streaming- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 9 बजे मैदान पर उतरेंगे।

IND vs AFG Test Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा इंडिया vs अफगानिस्तान टेस्ट? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

IND vs AFG Test Live Streaming- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी शनिवार, 6 जून से खेला जाना है। आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया का यह पहला इंटरनेशनल मैच है। आईपीएल के धूमधड़ाके के बाद भारतीय खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, मगर अच्छी बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है। भारत इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 2018 में खेला था, जहां अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

India vs Afghanistan One-off Test Live streaming Details-

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट कब खेला जाएगा?

India vs Afghanistanएकमात्र टेस्ट शनिवार, 6 जून 2026 को शुरू होगा, जो 10 जून तक चलेगा।

IND vs AFG टेस्ट मैच किस स्टेडियम में होगा?

IND vs AFG न टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Afghanistan टेस्ट क्रिकेट बजे शुरू होगा?

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 9 बजे होगा।

India vs Afghanistan टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट टेलीविजन पर कैसे देखें?

भारत में फैंस IND vs AFG एकमात्र टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

India vs Afghanistan टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीम कौन सा प्लेटफॉर्म करेगा?

दर्शक IND vs AFG एकमात्र टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीम JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इंडिया vs अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच स्क्वॉड

इंडिया: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (c), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (w), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार

अफगानिस्तान: अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (c), रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरजई, अफसर जजई (w), शराफुद्दीन अशरफ, जियाउर रहमान शरीफी, कैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफी, नांगेयालिया खरोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल, इकराम अलीखिल

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।