IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के उड़ाए परखच्चे, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट

IND vs AFG Test Highlights: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में जबर्दस्त जीत हासिल की है। अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रनों पर सिमटी।

IND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के उड़ाए परखच्चे, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान लाइव स्कोर

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

IND vs AFG Test Highlights: भारत ने अफगानिस्तान के एकमात्र टेस्ट मैच परखच्चे उड़ा दिए। भारतीय टीम ने मुल्लांपुर के मैदान पर सोमवार को तीसरे दिन पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने टॉस जीतकर पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब अफगानिस्तान टीम 152 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए डेब्यूटेंट मानव सुथार ने पंजा खोलते हुए सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए, वहीं अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली। रहमत शाह के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने 412 रनों की लीड के साथ अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। अफगानिस्तान की दूसरी महज 112 रनों पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव ने चार, वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए। मानव सुथार और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट लिया।

सिराज ने अब्दुल मलिक (8) को आउट कर भारत को पहली सफलता 42 के स्कोर पर मिला। सिराज लगातार अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे थे, उन्होंने यह विकेट कमाई है। अफगानिस्तान को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज (28) को आउट करके दिया। भारत को तीसरी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने रहमत शाह (23) को आउट करके दिलाई। रहमत ने पहली पारी में 60 रन बनाए थे, मगर दूसरी पारी में वह कुछ नहीं कर पाए। वॉसुंदर ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (5) को भी अपने जाल में फंसाया। अफगानिस्तान का पांचवां विकेट 98 के स्कोर पर गिरा। सिराज ने सेदिकुल्लाह अटल (42) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद, अफगानिस्तान ने महज 14 रन जोड़े।

IND- 564/8 d

AFG 152, 112/10

IND vs AFG Test Live Score: भारत ने जीता टेस्ट मैच

भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से शिकस्त दी है। अफगानिस्तान की दूसरी पारी 112 रनों पर सिमट गई।

Share

IND vs AFG Test Live Score: भारत को तीन विकेट की जरूरत

अफसर जजई 8 और अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अफशर को मानव सुथार और उमरजई को सुंदर ने आउट किया। भारत को अब तीन विकेट की जरूरत है।

Share

IND vs AFG Test Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। अफगानिस्तान की ओर से अफसर जजई और अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए पांच विकेट की तलाश है।

Share

IND vs AFG Test Live Score: टी ब्रेक की घोषणा

टी ब्रेक तक अफगानिस्तान की हालत खस्ता हो गई है। फिलहाल, अफगानिस्तान का दूसरी पारी में स्कोर 29 ओवर में पांच पर विकेट पर 98 रन हैं। भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत है। विकेटकीपर अफसर जजई 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score: कप्तान शाहिदी लौटे पवेलियन

अफगानिस्तान का चौथा विकेट कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के रूप में गिरा है। उन्होंने 10 गेंदों में 5 रन बनाए। शाहिदी को सुंदर ने 27वें ओवर में आउट किया।

Share

IND vs AFG Test Live Score: विकेट का सिलसिला शुरू, भारत को तीसरी सफलता

IND vs AFG Test Live Score: भारत को तीसरी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई है। रहमत शाह भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। भारत जीत से अब 7 विकेट दूर है। टीम इंडिया आज ही मैच को खत्म करना चाहेगी।

Share

IND vs AFG Test Live Score: अफगानिस्तान का काउंटर अटैक

IND vs AFG Test Live Score: अफगानिस्तान की पिछले पारी के हीरो रहमत शाह ने दूसरी पारी में काउंटर अटैक के लिए अटैकिंग क्रिकेट खेलने की सोची है। उन्होंने आते ही वॉशिंगटन सुंदर को छक्का लगाया है। पिछली पारी में उन्होंने 60 रन बनाए थे।

Share

IND vs AFG Test Live Score: कुलदीप यादव को मिली सफलता

IND vs AFG Test Live Score: कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज को अपने जाल में फंसाया है। पिछले ओवर में उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का लगाया था। इस बार भी अफगानी बल्लेबाज ने वही प्रयास किया, मगर भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा को वहां खड़ा किया हुआ था। रहमानुल्लाह गुरबाज गेंद को टाइम नहीं कर पाए और गेंद सीधा कृष्णा के हाथों में गई।

Share

IND vs AFG Test Live Score- गुरबाज ने ठोका छक्का

IND vs AFG Test Live Score- रहमानुल्लाह गुरबाज ने कुलदीप यादव को सामने की तरफ शानदार छक्का लगाया। पिछली पारी से अफगानिस्तान ने सीख ली है। दूसरी इनिंग में अफगानिस्तान के बल्लेबाज शानदार बैटिंग कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों को विकेट के लिए तरसा रहे हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान के 50 रन पूरे

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान का स्कोर दूसरी पारी में 50 के पार पहुंच गया है। भारत को जिस तरह गुच्छों में विकेट की तलाश थी, वैसे नहीं मिले हैं। एक-एक विकेट के लिए मेहनत करनी पड़ रही है। अफगानिस्तान अपना मजबूत डिफेंस दिखा रहा है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- मोहम्मद सिराज ने दिलाई पहली सफलता

IND vs AFG Test Live Score- मोहम्मद सिराज ने आखिरकार अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया है। अब्दुल मलिक को आउट कर उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई है। टीम इंडिया जीत से 9 विकेट दूर है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- भारत ने गंवाया मौका

IND vs AFG Test Live Score- मानव सुथार ने अब्दुल मलिक को अपने जाल में फंसा लिया था। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा भी लिया था, मगर विकेट के पीछे ऋषभ पंत कैच नहीं पकड़ पाए। पंत के ग्लव्स पर गेंद लगने की वजह से स्लिप में केएल राहुल भी चूक गए। भारत को पहले विकेट की तलाश।

Share

IND vs AFG Test Live Score- दूसरे सेशन का खेल शुरू

IND vs AFG Test Live Score- तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारत को गुच्छों में विकेट की तलाश है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- लंच ब्रेक का ऐलान

IND vs AFG Test Live Score- तीसरे दिन के लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। यह सेशन भी भारत के नाम रहा। तीन दिन में हुए अभी तक 7 सेशन में से भारत ने 6 जीते हैं जो इस मैच में टीम इंडिया का दबदबा दिखाता है। वहीं एक सेशन ड्रॉ रहा था।

Share

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान की दूसरी पारी शुरू

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान की दूसरी पारी का आगाज हो गया है। मानव सुथार पहला ओवर डालेंगे। क्या भारत तीसरे दिन अफगानिस्तान को ऑलआउट कर पाएगा?

Share

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान 152 रनों पर ढेर

IND vs AFG Test Live Score- वॉशिंगटन सुंदर का भी खाता आखिरकार आखिरी विकेट पर खुला। मानव सुथार की फिरकी पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज खूब नाचे। पूरी टीम 152 रन पर ढेर हुई। भारत ने 412 रन की लीड के साथ मेहमानों को फॉलोऑन दिया।

Share

IND vs AFG Test Live Score- मान सुथार ने खोला पंजा

IND vs AFG Test Live Score- मान सुथार ने रहमत शाह को 60 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर अपने डेब्यू मैच में पंजा खोला है। वह अभी तक इस मैच में 6 विकेट चटका चुके हैं।

Share

IND vs AFG Test Live Score- रहमत शाह ने अर्धशतक जड़ रचा इतिहास

IND vs AFG Test Live Score- रहमत शाह ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह भारत के खिलाफ टेस्ट में फिफ्टी जड़ने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान अभी भी पहली पारी के आधार पर भारत से 436 रन पीछे है। रहमत शाह 54 और अशरफ 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान का स्कोर- 128/6

Share

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान को छठा झटका, प्रसिद्ध कृष्ण ने अजमत को किया बोल्ड

IND vs AFG Test Live Score- मुल्लांपुर टेस्ट के तीसरे दिन भारत को पहली सफलता मिल चुकी है। प्रसिद्ध कृष्ण ने अजमतुल्लाह उमरजई को बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। अजमत खाता तक नहीं खोल पाए। ये प्रसिद्ध कृष्ण की तीसरी सफलता थी।

Share

IND vs AFG Test Live Score- तीसरे दिन का खेल शुरू

IND vs AFG Test Live Score- मुल्लांपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। रहमत शाह (43 रन) और अजमत उमरजई अफगानिस्तान की पारी आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए थे।

Share

IND vs AFG Test Live Score- इस मैच का WTC पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा

IND vs AFG Test Live Score- भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा यह एकमात्र टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है क्योंकि अफगानिस्तान उन 9 टॉप टीमों में नहीं आती तो WTC खेल रही है।

Share

IND vs AFG Test Live Cricket Score- मानव सुथार क्या खोलेंगे पंजा

IND vs AFG Test Live Cricket Score- डेब्यूटेंट मानव सुथार अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में अभी तक 3 विकेट चटका चुके हैं, आज उनकी नजरें 5 विकेट हॉल पर होगी जिससे वह 2 विकेट दूर हैं। वह 5 विकेट लेकर अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

Share

IND vs AFG Test Live Cricket Score- रहमत शाह ने रचा इतिहास

IND vs AFG Test Live Cricket Score- अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने इतिहास रच दिया है। वह पहले अफगानी बने हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। अफगानिस्तान का यह मात्र 13वां टेस्ट है।

Share

IND vs AFG Test Live Score- अफगानिस्तान का स्कोर

IND vs AFG Test Live Score- तीसरे दिन की शुरुआत अफगानिस्तान 5 विकेट के नुकसान पर 113 के स्कोर के साथ करेगी। रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटIND vs AFG: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के उड़ाए परखच्चे, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट