Ind vs AFG Test Day 2 Highlights: भारत ने पहली पारी में बनाए 564 रन, दूसरे दिन स्टंप तक AFG की आधी टीम लौटी पवेलियन

Ind vs AFG Test Day 2 Highlights: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम ने 113 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर घोषित की।

Ind vs AFG Test Day 2 Highlights: भारत ने पहली पारी में बनाए 564 रन, दूसरे दिन स्टंप तक AFG की आधी टीम लौटी पवेलियन

Afghanistan's Rahmat Shah bats on day two of the cricket test match between Afghanistan and India in New Chandigarh, India, Sunday, June 7, 2026. (AP Photo/Ashwini Bhatia)

Vikash Gaur| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Ind vs AFG Test Day 2 Highlights: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम ने 113 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर घोषित की।

भारत ने 368/3 से आगे खेलना जारी रखा। 564/8 पर पहली पारी को भारत ने घोषित कर दिया। केएल राहुल और शुभमन गिल ने इस पारी में शतक जड़ा, जबकि साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने 6 विकेट निकाले।

बैटिंग करने उतरी अफगानी टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और कोई भीि बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। रहमत शाह ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपने अर्धशतक के करीब हैं। वे नाबाद हैं। भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने तीन विकेट लिए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट हासिल हुए।

भारत से पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान 451 रन पीछे है।

India 564/8
AFG 113/5

रहमत शाह 41*

पहले दिन के खेल के बाद भारत का स्कोर 368/3 था। केएल राहुल शतक जड़कर आउट हुए। 81 रन साई सुदर्शन ने बनाए थे, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए थे। पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ था। अफगानिस्तान की टीम आज स्पिन से अटैक करेगी और ओवर रेट को सुधारेगी। भारतीय टीम विशाल स्कोर बनाना चाहेगा, ताकि अफगानिस्तान पर अतिरिक्त दबाव बनाया जाए और फिर लगातार दो बार उन्हें आउट करके पारी के अंतर से हराया जाए।

Ind vs AFG Test Day 2 Highlights: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

Ind vs AFG Test Day 2 Highlights: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान की टीम ने 113 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर घोषित की।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: 100 के पार पहुंची अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने शाहीदी के रूप में अपना चौथा विकेट खो दिया है। वे 20 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार हो चुका है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: अफगानिस्तान ने खोया अपना तीसरा विकेट

अफगानिस्तान ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। रहमनुल्लाह गुरबाज मानव सुथार का शिकार बने। वे 40 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। खेल के दूसरे दिन का तीसरा सेशन जारी है। अफगानिस्तान ने 81 रन बना लिए हैं लेकिन तीन शुरुआती बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: गुरबाज और शाह पारी को संभालते हुए

रहमनुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह अफनानिस्तान की पारी को 40 पर दूसरा विकेट गिरने के बाद संवारने में लगे हैं। 18 ओवर की समाप्ति पर फिलहाल अफगानिस्तान का स्कोर 52 रन दो विकेट के नुकसान पर है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: अफगानिस्तान का गिरा दूसरा विकेट

अफगानिस्तान ने चाय के अंतराल के तुरंत बाद अपना दूसरा विकेट खो दिया है। सादिकुल्लाह अटल 27 गेंदों में 17 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। टीम का स्कोर 40 रन दो विकेट के नुकसान पर है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: चाय के बाद का खेल हुआ शुरू

चाय के अवकाश के बाद का खेल शुरू हो गया है। अफनानिस्तान के टीम ने चाय से पहले ही अपना पहला विकेट खो दिया था, इसके बाद टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। अफगानी टीम ने 40 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिया है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: टी ब्रेक से पहले अफगानिस्तान को झटका

टी ब्रेक से ठीक पहले अफगानिस्तान को पहला झटका लगा, जब मानव सुथार ने अपनी फिरकी में अब्दुल मलिक को फंसा लिया। चौथी गेंद पर ही पहला विकेट मानव सुथार को मिल गया। यह उनका डेब्यू मैच है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाने का बाद पारी घोषित की। इसके बाद अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ओपनिंग पर उतरे हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: भारत ने की पारी घोषित

कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी को 564 रनों पर घोषित कर दिया। पहले दिन के खेल में करीब 200 रन दूसरे दिन भारत ने जोड़े। 8 विकेट ही इस पारी में भारत के गिरे।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: सुंदर ने ठोकी फिफ्टी

वॉशिंगटन सुंदर ने 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 1 छक्का और पांच चौके अपनी इस पारी में उन्होंने जड़े। टीम इंडिया को 550 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका उन्होंने निभाई।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: भारत ने बना दिए 550 रन

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 550 रन बना लिए हैं। 125वें ओवर में भारत ने इस लक्ष्य को हासिल किया है। भारत जल्द ही पारी घोषित कर सकता है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: थम गया सिराज का तूफान

मोहम्मद सिराज 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन आखिर में एक गति उन्होंने भारत को दे दी। भारत का स्कोर भी 540 हो गया है। सिराज को मोहम्मद सलीम सैफी ने उनको क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद थोड़ी सी नीची थी।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: सलीम ने खोला पंजा

मोहम्मद सलीम सैफी भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में फाइव विकेट हॉल प्राप्त करने वाले पहले अफगानी पेसर बन गए हैं। उनसे पहले दो और पेसर्स ने अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5 या इससे ज्यादा विकेट एक पारी में निकाले हैं, लेकिन पहली बार भारत के खिलाफ किसी ने ये कमाल किया है।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: सुथार लौटे पवेलियन

मानव सुथार के रूप में भारत ने सातवां विकेट गंवाया। सलीम सैफी ने उनको आउट किया और अपनी पांचवीं सफलता हासिल की। 41 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर सुथार आउट हुए।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: भारत 500 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 500 के पार हो चुका है। 113वें ओवर में 500 रनों का पहाड़ भारत ने छू लिया। मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार क्रीज पर हैं।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: दूसरे दिन लंच तक भारत 475/6

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक भारत ने 6 विकेट खोकर 475 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 14 और मानव सुथार 9 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। भारत ने इस सेशन में 3 विकेट जरूर खोए, लेकिन अच्छी बात ये रही कि 107 रन भी बनाए।

Share

Ind vs AFG Test LIVE Score: ऋषभ पंत भी हुए आउट

टीम इंडिया का छठा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा, जो 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंत ने 121 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हशमतुल्लाह शाहिदी ने उनको कैच आउट कराया।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

टीम इंडिया को पांचवां झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। एक छोटी सी साझेदारी ऋषभ पंत और जुरेल के बीच पनपी, लेकिन जुरेल ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए और वे सलीम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: भारत को लगा चौथा झटका

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा, जब कप्तान शुभमन गिल 126 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भारत का स्कोर 416/4 है। गिल ने 177 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: भारत का स्कोर 400 के पार

93 ओवर में ही 400 रनों का आंकड़ा भारत ने पार कर लिया। 403 रन 93 ओवर में बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत एक-एक बार बच गए हैं, लेकिन दोनों अच्छी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: अफगानिस्तान बैकफुट पर

दूसरे दिन अफगानिस्तान ने नई गेंद का इस्तेमाल किया है, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल रहा है। एक मौका जरूर अफगानिस्तान के पक्ष में जाता, लेकिन अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई। यहां तक कि शुभमन गिल के खिलाफ रिव्यू भी अफगानिस्तान ने नहीं लिया।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: अफगानिस्तान ने ली नई गेंद

86.4 ओवर के बाद अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी नई गेंद को ले लिया है। ऋषभ पंत ने जैसे ही आगे निकलकर चौका लगाया। वैसे ही उन्होंने नई गेंद को लेना जरूरी समझा। भारत का स्कोर 87 ओवर के बाद 376/3 है।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने दिन के खेल की शुरुआत की है। जियाउर रहमान शरीफी ने गेंदबाजी शुरू की है।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: साढ़े 9 बजे शुरू होगा मैच

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम के बल्लेबाज आगे बल्लेबाजी करेंगे। शुभमन गिल और ऋषभ पंत नाबाद लौटे हैं।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: गिल और पंत हैं नाबाद

शुभमन गिल शतक लगाकर और ऋषभ पंत अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। दोनों बड़ी पारियां खेलना पसंद करेंगे। पंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखेंगे तो निश्चित तौर पर टीम इंडिया की स्थिति और भी ज्यादा मजबूत होगी।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: पहले दिन लगे 2 शतक और 2 अर्धशतक

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा और दो ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। केएल राहुल और शुभमन गिल के बल्ले से शतक आया, जबकि साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा।

Share

Ind vs AFG Test Day 2 LIVE Score: भारत मजबूत स्थिति में

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है, जहां पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। आज यानी रविवार को मैच का दूसरा दिन है। भारत 368/3 से आगे खेलेगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटInd vs AFG Test Day 2 Highlights: भारत ने पहली पारी में बनाए 564 रन, दूसरे दिन स्टंप तक AFG की आधी टीम लौटी पवेलियन