IND vs AFG: 16 साल और 69 मैचों के बाद होगा ऐसा, जब भारत इन दो दिग्गजों के बिना खेलेगा होम टेस्ट
IND vs AFG एकमात्र टेस्ट आज यानी शनिवार, 6 जून से खेला जाना है। 16 साल में ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के बिना होम टेस्ट खेलेगी। नवंबर 2010 में आखिरी बार ऐसा हुआ था।

IND vs AFG एकमात्र टेस्ट आज यानी शनिवार, 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 9 बजे मैदान पर उतरेंगे। यह भारत और अफगानिस्तान के बीच मात्र दूसरा ही टेस्ट है, टीम इंडिया इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में टेस्ट मैच खेली थी। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू का भी मौका मिल सकता है। भारत वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट कई मायनों में खास होने वाला है।
16 साल बाद अश्विन-जडेजा के बिना होम टेस्ट
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, वहीं सीनियर प्लेयर रविंद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से आराम दिया गया है। ऐसे में 16 साल और 69 टेस्ट मैचों के लंबे गैप के बाद ऐसा होगा जब टीम इंडिया अश्विन और जडेजा किसी एक के भी प्लेइंग XI में शामिल हुए बिना होम टेस्ट खेलेगी। आखिरी बार ऐसा नवंबर 2010 में हुआ था।
हर्ष दुबे को मिल सकता है डेब्यू का मौका
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर IND vs AFG टेस्ट मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर चुके हैं कि यह टेस्ट भारतीय टीम की आगामी तैयारियों के लिए खास है। टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है, जहां गंभीर 4 स्पिनर्स को प्लेइंग XI में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में आज अफगानिस्तान के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ हर्ष दुबे को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दुबे के नाम रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सर्वाधिक 69 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
साई सुदर्शन नंबर-3 पर
गौतम गंभीर ने यह भी बताया कि साई सुदर्शन को नंबर-3 पर ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, ऐसे में टीम इंडिया उन्हें फेयर चांस देना चाहती है। साई सुदर्शन का डोमेस्टिक परफॉर्मेंस कमाल का रहा है, वहीं आईपीएल 2026 में भी उन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचाया था। वह ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान शुभमन गिल के बाद तीसरे पायदान पर रहे थे।
इंडिया संभावित XI- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


