अभिषेक शर्मा ने 250+ की स्ट्राइक रेट से उड़ाए रन, संजू सैमसन भी पीछे नहीं; IND Vs AFG सीरीज में 5 सबसे तूफानी बैटर
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में किन 5 बल्लेबाजों ने सर्वाधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, आपको बताते हैं। अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं। संजू और ईशान का नाम भी शामिल है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का समापन गुरुवार, 17 सितंबर को हो गया। इस सीरीज को मेहमान टीम भारत ने 3-0 से अपने नाम किया। अनोखी तरह की मेजबानी कर रहा अफगानिस्तान इस सीरीज में एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं रहा। यह पूरी सीरीज सही मायनों में दो बल्लेबाजों के नाम रही। यह दोनों बल्लेबाज भारत के सलामी बल्लेबाज थे। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में खूब गदर काटा। अभिषेक शर्मा सर्वाधिक रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे, जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर रहे। कभी अपनी जगह के लिए स्ट्रगल कर रहे संजू ने इस सीरीज में कुछ अहम रिकॉर्ड अपने नाम किए।
देखने को मिली दो तरह की बैटिंग
भारत और अफगानिस्तान के बीच हुई इस सीरीज में एकदम दो तरह की बैटिंग देखने को मिली। अभिषेक शर्मा ने 250 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, वहीं संजू सैमसन ने भी तेज गति से रन बनाए। ईशान किशन का स्ट्राइक रेट अभिषेक और संजू की तरह नहीं रहा लेकिन टॉप-5 में वे भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। बाकी के दो बल्लेबाज अफगानिस्तान के हैं। तेज गति से रन बनाने के मामले में इन दो बल्लेबाजों का नाम भी लिस्ट में हैं। सीरीज में एक तरह की बैटिंग ऐसी देखने को मिली जिसमें स्ट्राइक रेट 140 या उससे अधिक था और दूसरी तरह की बल्लेबाजी इससे नीचे की भी रही। 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट से दोनों टीमों के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज बैटिंग कर पाए।
अभिषेक और संजू सैमसन का कमाल, टॉप-5 में ये नाम
इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो सर्वाधिक है। उन्होंने 3 मैचों की तीन पारियों में 229 रन 76.33 की औसत से बनाए। भारत बनाम अफगानिस्तान टी-20 सीरीज 2026 में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में संजू सैमसन दूसरे स्थान पर रहे। संजू ने इस पूरी सीरीज में 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 3 मैचों की तीन पारियों में 39 की औसत से 117 रन बनाए। हाईएस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की सूची में ईशान किशन तीसरे स्थान पर हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीन मैचों की तीन पारियों में 90 रन 45 की औसत और 140.63 की स्ट्राइक रेट से बनाए। लिस्ट में चौथे स्थान पर अफगानी बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई हैं, जिन्होंने 3 मैचों की तीन पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 92 रन 46 की औसत और 137.31 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। इब्राहम जादरान इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 73 रन 24.33 की औसत और 123.73 की स्ट्राइक रेट से बनाए।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी-20 सीरीज में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले टॉप-5 बैटर
- अभिषेक शर्मा- 269.41
- संजू सैमसन- 180
- ईशान किशन- 140.63
- अजमतुल्लाह उमरजई- 137.31
- इब्राहम जादरान- 123.73


