सचिन तेंदुलकर से आगे निकले शुभमन गिल, बतौर कप्तान पूरे कर लिए 1000 रन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल बतौर कप्तान एक साल के अंदर 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वहीं 15 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।

सचिन तेंदुलकर से आगे निकले शुभमन गिल, बतौर कप्तान पूरे कर लिए 1000 रन

भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शतक जड़ा। गिल और राहुल की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 368 रन बनाए। केएल 100 रन बनाकर आउट हुए। वहीं शुभमन और ऋषभ पंत के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। भारतीय कप्तान ने अपनी इस पारी के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। शुभमन गिल सबसे कम दिनों में बतौर कप्तान एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह टेस्ट में बतौर कप्तान एक हजार रन पूरे करने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज भी बने।

शुभमन गिल ने सचिन को पीछे छोड़ा

शुभमन गिल बतौर भारतीय कप्तान एक साल के अंदर एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट और आज खेले जा रहे मुकाबले के दौरान 351 दिनों में 1000 रन बना लिए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 405 दिनों में ये कारनामा किया था। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ने 40 टेस्ट मैच में 2843 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 10 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

कोहली से आगे निकले

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान सबसे तेज एक हजार रन बनाने के मामले में कोहली को पीछे छोड़ा। विराट कोहली और एमएस धोनी ने 18-18 पारियों में 1000 रन तक पहुंचे थे लेकिन शुभमन गिल ने सिर्फ 15 पारियों में ये कमाल किया। उनसे आगे दिग्गज सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने 14 पारियों में ये उपलब्धि हासिल कर ली थी।

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। उन्होंने 113 पारियों में 20 शतक मारे हैं। सुनील गावस्कर ने 74 पारियों में 11 और मोहम्मद अजहरुद्दीन 78 पारियों में 9 शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर के 43 पारियों में नौ शतक हैं। शुभमन गिल के अब 15 पारियों में 6 सेंचुरी हैं।

मैच की बात करें तो यशस्वी जयसवाल (24) को छोड़कर हर बल्लेबाज ने अहम योगदान दिया। केएल राहुल और गिल ने शानदार शतकों के साथ नेतृत्व किया, जबकि साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (नाबाद 50) ने अच्छी तरह से संकलित अर्धशतक बनाए। कुछ शतकीय साझेदारियां भी हुईं, जिससे भारत को 368 रन पर मजबूत स्थिति में दिन खत्म करने में मदद मिली। आज का दिन गिल और राहुल के नाम रहा। गिल ने 143 गेंदों की नाबाद शतकीय पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल ने 185 गेंदों पर शतक में 11 चौके लगाए। साथ ही सुदर्शन और पंत ने भी अच्छी पारी खेली। सुदर्शन ने 104 गेंदों पर 81 रन में 13 चौके लगाए जबकि पंत ने 70 गेंदों पर नाबाद 50 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।