श्रेयस अय्यर ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ की, कहा- खिलाड़ियों से तालमेल बनाने का तरीका शानदार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा है कि कोच की खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर संवाद और प्रबंधन करने का तरीका शानदार है।

indian cricket team
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य

भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में गौतम गंभीर की कार्यशैली भले ही चर्चा और मतभेदों के केंद्र में रही हो, लेकिन टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर उनके खिलाड़ियों को संभालने और उनसे बेहतर तालमेल बनाने की क्षमता के मुरीद हैं। अय्यर ने गंभीर को शानदार 'मैन-मैनेजर (मानव प्रबंधक)' बताते हुए कहा कि वह हर खिलाड़ी के भीतर भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करने के साथ उसकी भूमिका को लेकर स्पष्टता बनाए रखते हैं। अय्यर ने कहा कि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ गंभीर के साथ काम करने के दौरान उन्होंने उनकी इस खूबी को करीब से देखा है।

खिलाड़ियों में भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में अय्यर ने कहा, "वह टीम के अंदर काफी भरोसा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी की स्पष्ट समझ होती है। कोचिंग के लिहाज से ये सभी चीजें बेहद महत्वपूर्ण हैं।''

उन्होंने कहा कि गंभीर का खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत स्तर पर संवाद और प्रबंधन करने का तरीका शानदार है। अय्यर के मुताबिक, टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हुए प्रत्येक खिलाड़ी के साथ इस तरह का संबंध बेहद जरूरी होगा। अय्यर ने कहा, "हम सभी अपने-अपने तरीके से अलग हैं और आपको किसी खिलाड़ी को समझने की जरूरत होती है। मैंने पहले भी केकेआर में उनके साथ काम किया है, इसलिए मैं निश्चित रूप से समझता हूं कि वह किस तरह सोचते हैं और उनका नजरिया क्या रहने वाला है।''

अपनी कप्तानी की सोच के बारे में अय्यर ने कहा कि वह खिलाड़ियों पर टीम में उनकी भूमिका को लेकर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते। इसके बजाय वह चाहते हैं कि खिलाड़ी टी20 क्रिकेट की जरूरत के अनुरूप खेल की समझ विकसित करें।

नियंत्रित नहीं किया जा सकता

उन्होंने कहा, "जब आप किसी खिलाड़ी से कहते हैं कि टीम में यही आपकी भूमिका है, तो उस पर काफी दबाव बन जाता है। इसके बजाय अगर आप यह कहें कि टीम को इस खास भूमिका में आपकी जरूरत है, तो खिलाड़ी खुद को टीम के लिए जरूरी और महत्वपूर्ण महसूस करता है।''

चोटों के कारण टीम की योजनाओं पर पड़ने वाले असर को लेकर अय्यर ने कहा कि लगातार और कड़े क्रिकेट के कारण खिलाड़ियों के चोटिल होने की आशंका रहती है। ऐसे में चोट के लिए खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह निराशाजनक नहीं है। हमें सबसे पहले यह समझना होगा कि एक खिलाड़ी लगातार कितने मैच और कितनी तीव्रता के साथ खेल रहा है। ऐसे में चोटिल होने की आशंका रहती है। कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर चोटिल होने के बारे में नहीं सोचता। वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता है और अगर उसी प्रयास का नतीजा नकारात्मक हो जाए तो उसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता।”

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रेयस ने कोच गौतम गंभीर की तारीफ की, कहा- तालमेल बनाने का तरीका शानदार है