श्रेयस अय्यर ने सिर्फ एक खिलाड़ी को छोड़कर सबकी तारीफ की, अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से हुए गदगद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली जीत के बाद कहा कि सभी ने मिलकर बेहतरीन तालमेल के साथ प्रदर्शन किया। हालांकि उन्होंने शिवम दुबे के महंगे ओवर को लेकर सलाह दी है।

India captain Shreyas Iyer
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान पर मिली जीत के बाद कहा कि सभी खिलाड़ियों ने मिलकर बेहतरीन योगदान दिया। भारत ने अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा (82 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी से अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अभिषेक ने 32 गेंद की आक्रामक पारी के दौरान सात छक्के और इतने ही चौके जमाए। उन्होंने ईशान किशन (42 रन, पांच चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 121 रन की शतकीय साझेदारी निभाई, जिससे भारत ने 157 रन का लक्ष्य महज 13.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

बुमराह हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ''सभी ने जीत में योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए लय बनाई। अर्शदीप ने भी ऐसा ही किया। वरुण चक्रवर्ती ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर उस लय को आगे बढ़ाया। ''

शिवम दुबे को पारी का अंतिम ओवर देने पर उन्होंने कहा, ''आखिरी ओवर के लिए कोई और विकल्प नहीं था। दुबे भी अपना पहला ओवर ही डाल रहे थे इसलिए उनके लिए भी आसान नहीं था। हालांकि इस खेल में यह होता रहता है और मुझे विश्वास है कि इस मुकाबले के बाद काम करेंगे कि वह कहां बेहतर कर सकते थे।''

भारतीय टीम ने संजू सैमसन (10 रन) के रूप में एकमात्र विकेट तीसरे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर गंवाया। उमरजई की गुड लेंथ गेंद पर पिक अप शॉट खेलने के प्रयास में सैमसन डीप स्क्वायर लेग में दार्विश रसूली को कैच थमा बैठे।

अभिषेक और ईशान के बारे में उन्होंने कहा, ''अभिषेक ने जो शॉट खेले, वे शानदार और लगभग त्रुटिहीन थे। यह एक बेहतरीन उदाहरण था। किशन भी शानदार फॉर्म में हैं। वह काफी सहज और शांत हैं और उन्हें अपने खेल की अच्छी समझ है। ‘’

'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे अभिषेक ने कहा, ''पहले ओवर में वो भी स्लिप में कैच लेने से आत्मविश्वास मिलता है। हम नेट्स में भी बुमराह का सामना करते हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज आप हमेशा ही टीम को ऐसी शुरुआत दिलाना चाहते हैं। ''

उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बनाया

अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा, ''हमने उन्हें लगातार विकेट दिए और उन्होंने हमारे ऊपर दबाव बना दिया। हमने मध्य के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उनके गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मेरे रन आउट होने से लय टूट गई। किशन बहुत अच्छे क्षेत्ररक्षक हैं और उन्होंने बहुत अच्छा थ्रो किया। आज का दिन गुरबाज का नहीं था। ''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रेयस अय्यर ने सिर्फ एक खिलाड़ी को छोड़कर सबकी तारीफ की, जीत से हुए गदगद