संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे चुने? कप्तान श्रेयस अय्यर का भी माथा चकराया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रेयस अय्यर ने माना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग इलेवन चुनने में मुश्किल फैसले करने होंगे। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और संजू सैमसन की तारीफ की है।

vaibhav Sooryavanshi sanju Samson
संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में सलामी जोड़ी के नाम को लेकर चुप रहे। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि जिसे भी मौका मिलेगा वो टीम हित में होगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस बार भारत के पास बतौर सलामी बल्लेबाज तीन विकल्प मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी स्क्वॉड में शामिल हैं, जहां अभिषेक नियमित सदस्य रहे हैं तो वहीं संजू और वैभव के बीच ओपनिंग के लिए लड़ाई है। भारतीय टीम के कप्तान और मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए ये बड़ा सिरदर्द होगा। मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने माना कि ये काफी मुश्किल फैसला होने वाला है और इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।

वैभव-सैमसन के बीच है टक्कर

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यूके दौरे पर टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। इस दौरे पर संजू को आराम दिया गया था और वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। सैमसन और वैभव को 3-3 मैचों में खेलने का मौका मिला था और फिर खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था। सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड में एक मैच खेला। जबकि सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन मैच खेले। सैमसन को आखिरी मैच में मौका दिया गया था। हालांकि जिम्बाब्वे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया।

समय आने पर मौका मिलेगा

श्रेयस अय्यर ने रिपोटर से कहा, ''इन तीनों का टीम में होना अपने आप में लग्जरी है। अपने-अपने विभाग में बेहतरीन हैं। चयन करना मुश्किल होगा, क्योंकि वे सभी लगातार अच्छा कर रहे हैं। जिसे भी मौका मिलेगा, वह टीम के हित में ही होगा। जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, ये जरूरी है कि उनके साथ बातचीत हो। कोच के साथ भी। उन्हें वो आत्मविश्वास दिया जाए कि कुछ भी हो समय आने पर आपको मौका मिलेगा।''

अय्यर ने माना कि चोटों से टीम का संयोजन प्रभावित होता है लेकिन उन्होंने विकल्प के तौर पर मौजूद खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम में बाहर बैठे खिलाड़ी भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और मौका मिलने पर वे योगदान देने में सक्षम हैं। जसप्रीत बुमराह की चोट से वापसी को लेकर अय्यर ने कहा कि उनके लिए मैच अभ्यास और आत्मविश्वास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बुमराह से उनकी पिछली शाम बातचीत हुई थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे चुने? श्रेयस अय्यर का भी माथा चकराया