रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ धर्मशाला में पहले वनडे में दमदार शतक लगाया। उनका वनडे में ये नौवां शतक है।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, 16 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शनिवार को भारत के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया। उन्होंने बारिश से प्रभावित मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली और सिर्फ 48 गेंदों में 100 रन बना दिए। सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में 8 चौके और इतने ही छक्के लगाए। उनका वनडे में ये नौवां शतक है। वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने मोहम्मद शहजाद का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि वह शतक लगाने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए।

अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज ने शनिवार को धर्मशाला में पहले मुकाबले में 48 गेंदों में 100 रन पूरे किए और अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 72 गेंदों में ये कारनामा किया था। करीम सादिक ने भी इतने ही गेंदों में 2012 में नीदरलैंड के खिलाफ सौ रन बनाए थे। नवरोज मंगल ने 85 गेंदों में 2013 में शतक लगाया था।

भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2005 में कानपुर में 45 गेंदों में शतक ठोका था। रहमानुल्लाह गुरबाज 48 गेंदों में शतक लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर ने 2013 में 57 गेंदों में 100 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 57 गेंदों में 2015 में भारत के खिलाफ शतक ठोका था। माइकल ब्रेसवेल ने 2023 में 57 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षा बाधित पहले वनडे में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इब्राहिम जादरान 4 गेंद में एक रन ही बना सके। सेदिक़ुल्लाह अटल खाता नहीं खोल सके। रहमता शाह ने 8 गेंद में तीन रन बनाए। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को नितीश कुमार रेड्डी ने क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 51 गेंद में 8 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।