IND vs AFG 3rd ODI Pitch Report: चेन्नई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IND vs AFG Pitch Report 3rd ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज चेन्नई में खेला जाना है। भारत सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है।

IND vs AFG Pitch Report Chennai

IND vs AFG Pitch Report 3rd ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 1 बज मैदान पर उतरेंगे। भारत सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान का सूपड़ा 3-0 से साफ करने पर होगी। वहीं मेहमान टीम वनडे में भारत के खिलाफ एक बार फिर पहली जीत की तलाश में उतरेगी। बता दें, अफगानिस्तान आज तक वनडे क्रिकेट में भारत को नहीं हरा पाया है। आईए एक नजर India vs Afghanistan पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

IND vs AFG पिच रिपोर्ट

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जो लाल मिट्टी की सतह है और आम तौर पर काफी बाउंस देती है, जिससे बल्लेबाजो को आसानी होगी। मैच से दो दिन पहले चेन्नई में कुछ बारिश हुई थी, लेकिन मैच से एक दिन पहले मौसम साफ था। एक और गर्म दोपहर में कई ड्रिंक्स ब्रेक लेने पड़ सकते हैं, जैसा कि लखनऊ में हुआ था, और मैच के दिन खिलाड़ियों की फिटनेस का टेस्ट हो सकता है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम ODI रिकॉर्ड

मैच- 28

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 15 (51.72%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 12 (41.38%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 17 (58.62%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 10 (34.48%)

बिना नतीजे वाले मैच- 1 (3.57%)

हाईएस्ट स्कोर- 337/7

लोएस्ट स्कोर- 69

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 291/2

एवरेज रन पर विकेट- 30.50

एवरेज रन पर ओवर- 5.21

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 237

IND vs AFG हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान का आमना सामना वनडे क्रिकेट में कुल 6 बार हुआ है, जिसमें 5 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। दोनों के बीच एक मैच टाई रहा था।

IND vs AFG प्लेइंग XI

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान भारतीय प्लेइंग XI में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी इस मैच के लिए फिट हैं और वह टीम में वापसी करने के लिए एकदम तैयार हैं। इसके अलावा तीसरे वनडे के लिए हर्षित राणा को भी टीम में जोड़ा गया है, जिनकी भी प्लेइंग XI में डायरेक्ट एंट्री हो सकती है। केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है, विकेट कीपिंग की भूमिका ईशान किशन अदा कर सकते हैं। वहीं जायसवाल को इस मैच में एक और मौका मिलने के चांस है।

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्षित राणा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।