भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा का फिट होना मुश्किल, चोट ने बढ़ाया वापसी का इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तेज गेंदबाज हर्षित राणा मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से उबर नहीं सके हैं और उनके अफगानिस्तान सीरीज तक फिट होने की उम्मीद कम है।

Harshit Rana
तेज गेंदबाज हर्षित राणा

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज तक फिट होने की संभावना नहीं है। राणा आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे। उन्हें दिल्ली में होने वाले तीन मैच के लिए भारतीय टीम में फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।

हर्षित राणा चोट से उबर नहीं पाए

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ''वह अभी तक अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत होगी। '' राणा को वॉशिंगटन सुंदर की तरह पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। हालांकि, सुंदर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

राणा को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। इसके बाद वह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ टीम से बाहर हो गए थे। बाद में स्कैन में राणा को ग्रेड-एक चोट की पुष्टि हुई और यह तेज गेंदबाज बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पहुंचा। इसी तरह की पैर की मांसपेशियों की चोट के कारण 24 वर्षीय राणा उस टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे, जिसे भारत ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार जीता था।

तेज गेंदबाजी के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को भी चोट से जूझने के बावजूद फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बुमराह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से बाएं घुटने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। सूत्र ने कहा, ''बुमराह और रेड्डी दोनों वापसी के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ‘’

13 सितंबर को पहला मैच

अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम के समान ही टीम का चयन किया है। अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को चुना गया है जो इस महीने के अंत में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़हर्षित राणा का फिट होना मुश्किल, चोट ने बढ़ाया वापसी का इंतजार