ODI में विराट कोहली से कितने हजार रन पीछे हैं रोहित शर्मा, जानकर हो सकती है हैरानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के दो बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। इन दोनों की आपस में तुलना भी होती रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कितने हजार ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में बनाए हैं।

ODI में विराट कोहली से कितने हजार रन पीछे हैं रोहित शर्मा, जानकर हो सकती है हैरानी

आईपीएल के 2 महीने के धूम धड़ाके के बाद अब एक बार फिर वनडे क्रिकेट ने अपनी लय पकड़ ली है। भारतीय क्रिकेट टीम ओडीआई विश्व कप 2027 की तैयारी की शुरुआत कर चुकी है। भारत अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में तीन मैचों की वनडे शृंखला का पहला मैच आज खेल रहा है। इस मैच में दिक्कज बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, विराट कोहली को इस वनडे सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के दो बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। इन दोनों की आपस में तुलना भी होती रहती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कितने हजार ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में बनाए हैं। आइए दोनों के करियर पर एक नजर डाल लेते हैं।

विराट और रोहित शर्मा के वनडे करियर की तुलना

विराट कोहली ने अपने करियर में अब तक कुल 311 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 299 पारियों में 58.72 की शानदार औसत और 93.83 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 14797 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 77 अर्धशतक और 54 शतक निकले हैं। वनडे क्रिकेट में वे 18 बार डक पर आउट हुए हैं, जबकि 47 बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का सर्वोच्च स्कोर 183 रन है। यानी कि इस फॉर्मेट में अभी तक किंग कोहली ने कभी दोहरा शतक नहीं लगाया है।

वहीं, रोहित शर्मा के करियर की बात करें तो रोहित शर्मा ने अब तक 282 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 274 पारियों में 48.85 की औसत और 92.5 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 11577 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 61 अर्धशतक और 33 शतक निकले हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है।

विराट कोहली ने रोहित से 3220 रन ज्यादा बनाए हैं

विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे क्रिकेट में रनों की तुलना की जाए तो रोहित शर्मा ने विराट कोहली से 3220 रन कम बनाए हैं, जो कि अपने आप में एक बड़ी संख्या है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रोहित शर्मा ने कुल 274 वनडे पारियां खेली हैं, जबकि विराट कोहली ने 299 पारियों में यह कारनामा किया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के दो बड़े बल्लेबाज माने जाते हैं और इन पर साल 2012-13 से लेकर आज तक भारतीय टीम की बागडोर पूरी तरह से बनी हुई है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।