ऋषभ पंत की छुट्टी, केएल राहुल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए उप-कप्तान; कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। उप-कप्तानी के पद से ऋषभ पंत की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शुभमन गिल कप्तान होंगे।

ऋषभ पंत की छुट्टी, केएल राहुल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए उप-कप्तान; कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विकेट कीपर ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई है। उनकी जगह केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। राहुल ने पिछले कई दौरों पर अपनी काबिलियत साबित की है। वहीं टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ही करेंगे। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से खेलना है।

अजीत अगरकर ने लीडरशिप ग्रुप में ऋषभ पंत की जगह शुभमन गिल की अगुआई में केएल राहुल को नया टेस्ट वाइस-कैप्टन बनाने के फैसले के बारे में बताया। उन्होंने अहम कामों से पहले टीम में अनुभव और स्टेबिलिटी की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

अगरकर ने कहा, "केएल हमें वह जरूरी अनुभव देते हैं जिसकी आपको किसी भी स्थिति में ज़रूरत होती है। जाहिर है, इंग्लैंड का उनका दौरा बहुत अच्छा रहा और उन्होंने वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ भी अच्छा प्रदर्शन किया।"

टेस्ट टीम में मानव सुथार, हरप्रीत बरार के रूप में दो नए चहरों की एंट्री हुई है। हरप्रीत बरार लगातार आईपीएल में अपनी कामल की गेंदबाजी के चलते सुर्खियों में रहे हैं, वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उन्होंने खूब धमाल मचाया है। वहीं मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं, वहीं आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं।

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को मद्देनजर उन्हें टेस्ट और वनडे दोनों टीमों से आराम दिया गाय है। चयनकर्ताओं का मकसद उन्हें आगे के बिजी इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए फ्रेश रखना है। अजीत अगरकर ने बताया कि बुमराह की वापसी इंग्लैंड दौरे पर होगी।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बरार, ध्रुव जुरेल ।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।