मोहम्मद सिराज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कर दिया क्लीयर
सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने बताया है कि मोहम्मद सिराज प्रैक्टिस के दौरान अच्छी लय में दिखे और आगामी टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं। सिराज को आईपीएल फाइनल में चोट आई थी।

भारतीय टेस्ट टीम शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए टीम जमकर तैयारी कर रही। ये टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत नहीं खेला जा रहा है, इसके बावजूद भारत फुल स्ट्रेंथ के साथ उतर सकता है। गुरुवार को भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने मोहम्मद सिराज की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया और उनका मानना है कि वह पांच दिन के मैच के लिए तैयार हैं। सिराज को आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी करने के दौरान हल्की चोट लगी थी।
सिराज की फिटनेस पर अपडेट
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन पर भी चर्चा चल रही थी लेकिन डोएशे ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, '' सिराज ने कल गेंदबाजी की, वह बिल्कुल ठीक लग रहे थे।'' डोएशे ने इसके साथ ही कहा कि मानव सुथार और हर्ष दुबे में से कोई एक ही कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में खेलेगा। उन्होंने कहा, ''दोनों के टेस्ट मैच में खेलने की संभावना बहुत कम है। हमने अभी तक अंतिम एकादश को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन मुझे लगता है कि कुलदीप और वॉशिंगटन खेलेंगे तथा उन दोनों में से कोई एक खेलेगा। स्क्वॉड में सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो मात्र पांच दिन पहले आईपीएल फाइनल खेलकर आए हैं। इसलिए कुछ नए चेहरे मिलना अच्छा रहा है। अब हमारी मुख्य जिम्मेदारी इन खिलाड़ियों को तरोताजा करना और उन्हें दो दिन बाद शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए तैयार करना है।"
डोएशे ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए संभावित संयोजन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''डब्ल्यूटीसी के वर्तमान चक्र में नौ महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेले जाएंगे और फाइनल में पहुंचने का यह हमारा आखिरी मौका है, जो इस समय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।''
कोहली हुए बाहर
भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल में समाप्त हुए आईपीएल के दौरान मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए। कोहली के बाहर हो जाने से आगामी वनडे सीरीज की चमक भी फीकी पड़ गई है। भारत के पूर्व कप्तान कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
टीम इंडिया स्क्वाड
शुबमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



