सिराज और प्रसिद्ध ने भीषण गर्मी में भी किया जमकर अभ्यास, आकिब नबी-गुरनूर ने भी दिखाया दम

Himanshu Singh भाषा, नई दिल्ली
share

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने आगामी टेस्ट मैच के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहाया। सिराज की ट्रेनिंग देख उनकी फिटनेस को लेकर भी दुविधा खत्म हो गई। वहीं गुरनूर और नबी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

सिराज और प्रसिद्ध ने भीषण गर्मी में भी किया जमकर अभ्यास, आकिब नबी-गुरनूर ने भी दिखाया दम

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ छह जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले बुधवार को भीषण गर्मी के बावजूद लगभग 25 मिनट तक जमकर अभ्यास किया। इस एकमात्र टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग में दो महीने तक व्यस्त रहने के बाद गेंदबाजों के कार्यभार को लेकर कुछ सवाल उठ रहे थे, लेकिन चिलचिलाती धूप में सिराज की शानदार गेंदबाजी से स्पष्ट हो गया कि इस सीनियर तेज गेंदबाज की फिटनेस को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है।

अगर सिराज फिट नहीं होते तो उनके लिए चिलचिलाती धूप में अपनी पूरी ताकत से गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। लेकिन उनकी गेंदबाजी को देखकर लगता है कि वह इस टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गुरनूर ने भी किया प्रभावित

अभ्यास सत्र के दौरान छह फुट पांच इंच लंबे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने अच्छी लेंथ से तेज उछाल हासिल की। कम से कम दो मौकों पर उनकी गेंद केएल राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पीछे गई। राहुल इसके अलावा अभ्यास के दौरान तकनीकी रूप से काफी कुशल नजर आए। जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज अकिब नबी डार ने कई चरणों में गेंदबाजी की। उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। नबी ने अपनी लाइन और लेंथ को बनाए रखते हुए अच्छा नियंत्रण बनाए रखा। इस सत्र का एक उल्लेखनीय पहलू बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को बल्लेबाजी करने का अधिक समय देना रहा। इससे पता चलता है की टीम प्रबंधन उनकी ऑलराउंड क्षमता का उपयोग करने के लिए उत्सुक है।

दुबे और बाएं हाथ के स्पिनर के स्थान के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी मानव सुथार ने पास-पास के नेट में गेंदबाजी की। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर उन पर करीबी नजर रखे हुए थे। कप्तान शुभमन गिल समेत सभी विशेषज्ञ बल्लेबाजों ने प्रिंस यादव समेत रिजर्व गेंदबाजों के खिलाफ नेट पर अच्छा खासा समय बिताया। हाल के वर्षों में कई चोट से जूझने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव भी टीम के साथ थे। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने हालांकि लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं की और इसके बजाय अपने फिटनेस अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया।

टेस्ट टीम :

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुतार, गुरनूर बरार, ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।