भारत के खिलाफ ‘छक्का' जड़कर मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास, शुभमन गिल समेत ये बने शिकार
Mohammad Saleem IND vs AFG Test: मोहम्मद सलीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। अफगानिस्तान के 23 वर्षीय पेसर ने रविवार को इतिहास रच डाला।

भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। रविवार को मैच के दूसरे दिन अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने 'छक्का' जड़कर इतिहास रचा। वह भारतीय सरमजीं पर टेस्ट की एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 27 ओवर में 140 रन खर्च करने के बाद छह विकेट हॉल हासिल किया। 23 वर्षीय पेसर ने सबसे लंबे फॉर्मेट में पहली बार पांच विकेट प्लस लेने का कारनामा अंजाम दिया है। यह सलीम के करियर का महज दूसरा टेस्ट है। उन्होंने मैच के पहले दिन दो जबकि अगले दिन दो विकेट हासिल किए। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ओपनर यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार और मोहम्मद सिराज का शिकार किया। भारत ने पहली पारी 127 ओवर में 8 विकेट पर 654 रन बनाकर घोषित की।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। राहुल और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। यशस्वी ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्हें सलीम ने 12वें ओवर में विकेटकीपर अफसर जजई को कैच कराया। इसके बाद, राहुल ने साई सुदर्शन (104 गेंदों में 81 रन) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की पार्टनरशिप की। सुदर्शन 43वें ओवर में सलीम का शिकार बने। राहुल ने 165 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके निकले। जियाउर रहमान शरीफी ने उपकप्तान को 61वें ओवर में पवेलियन भेजा। राहुल ने गिल के संग तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 368 रन जुटाए। अगले दिन भारत ने पांच विकेट गंवाकर 196 रन जोड़े।
सलामी ने जुरेल को किया बोल्ड
भारत ने रविवार को पहले सेशन में 25 ओवर में 107 रन जोड़े। इस बीच भारत ने गिल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत के विकेट गंवाए। गिल ने 177 गेंदों का सामना करने के बाद 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 126 रनों की पारी खेली। उन्होंने विकेटकीपर पंत (121 गेंदों में 81 रन) के संग चौथे विकेट के लिए 169 रनों की पार्टनरशिप की। गिल को सलीम ने 96वें ओवर में विकेटकीपर को कैच कराया। अफगानी पेसर ने जुरेल को 102वें ओवर में बोल्ड किया। जुरेल ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए। सलीम ने 121वें ओवर में सिराज (12 गेंदों में 22) को बोल्ड किया। भारत ने दूसरे सेशन में 89 रन जोड़ने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



