मानव सुथार ने अफगान बल्लेबाजों को किया तंग, 3 विकेट लेने पर बोले- मेरा ध्यान सही जगहों पर बॉलिंग करने पर था

वार्ता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीन विकेट लिए। उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की। मैच के बाद उन्होंने अपनी रणनीति के बारे में बताया है।

मानव सुथार ने अफगान बल्लेबाजों को किया तंग, 3 विकेट लेने पर बोले- मेरा ध्यान सही जगहों पर बॉलिंग करने पर था

भारत के लिए टेस्ट पदार्पण कर रहे और अफगानिस्तान की पहली पारी में तीन विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने एकमात्र टेस्ट में दूसरे दिन के खेल के बाद रविवार को कहा कि स्पेल के दौरान उनका ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत का इस्तेमाल करने पर था। भारत ने वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) के संयमित अर्धशतक और सुथार के साथ सातवें विकेट के लिए 54 रन की उपयोगी साझेदारी के बाद अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान की टीम 113 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। सुथार ने 15.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने सात ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।

डेब्यू के बारे में कब पता चला?

मानव सुथार ने कहा, ''विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाजी करने और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी।'' यह पूछने पर कि आपको कब पता चला कि आप डेब्यू कर रहे हैं?, उन्होंने कहा, मुझे सुबह ही पता चला जब हम ग्राउंड पर पहुंचे और वह इसके लिए पूरी तरह तैयार थे।''

अपनी ताकत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''फ़ोकस सीधा था। विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी और मेरी ताकत गेंद को टर्न कराना है। इसलिए मेरा मकसद ज्यादा से ज्यादा टर्न हासिल करना था क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाज़ी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी। मेरा पूरा ध्यान इसी पर था।

घरेलू क्रिकेट से इंडिया टीम तक के अपने सफर के बारे में उन्होंने कहा, ''मेरा सफ़र डोमेस्टिक क्रिकेट से शुरू हुआ, अंडर-19 और फिर रणजी ट्रॉफी से। यह बहुत अच्छा और बहुत ख़ास रहा है। इंडिया के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है, और मुझे अपनी कैप मिलने पर बहुत खुशी है।

यह पूछने पर कि क्या गिल जो उनके आईपीएल कप्तान हैं का साथ होने से मदद मिली?, सुथार ने कहा, ''हां, शायद। चूँकि हम साथ खेले हैं, इसलिए वह मेरी ताक़तों और मेरी गेंदबाज़ी को अच्छी तरह समझते हैं। उसी के आधार पर, वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच की स्थितियों और मुझे किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं।''

पहली पारी में 41 गेंदों पर 28 रन की उपयोगी पारी खेलने के बाद सुथार ने गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ा। चाय से पहले आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाए गए सुथार ने अब्दुल मलिक (16) को आउट कर अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।