एक-दो नहीं, टीम इंडिया में चार नए खिलाड़ियों को मिली एंट्री; सभी में एक बात है समान

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

India Squad For Afghanistan Series: टीम इंडिया में चार नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का टेस्ट और वनडे स्क्वॉड घोषित कर दिया है।

एक-दो नहीं, टीम इंडिया में चार नए खिलाड़ियों को मिली एंट्री; सभी में एक बात है समान

बीसीसीआई ने मंगलवार को अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत के टेस्ट और वनडे स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। भारत को 6 जून से घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेलना है और 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा। शुभमन गिल कमान संभालेंगे। ऋषभ पंत को टेस्ट की उपकप्तान से हटा दिया गया है जबकि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। वहीं, टीम इंडिया में एक-दो नहीं बल्कि चार नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। चारों में एक बात है समान कि वे गेंदबाज हैं। चलिए, आपको पहली बार चुने गए खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

मानव सुथार

23 वर्षीय स्पिनर मानव सुथार को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वह घरेलू क्रिकेट राजस्थान की ओर से खेलते हैं। मानव आईपीएल में गुजरात टाइटंस (जीटी) का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान शुभमन हैं। स्पिनर ने मौजूदा सीजन में जीटी के लिए अब तक चार मैच खेले हैं और दो विकेट लिए।

गुरनूर बरार

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट और वनडे में शामिल किया गया है। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। 25 वर्षीय गुरनूर 6.5 फीट लंबे हैं। उनमें 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने का माद्दा है। वह भी आईपीएल में जीटी का हिस्सा हैं लेकिन जारी सीजन में एक भी मैच नहीं खेला।

हर्ष दुबे

स्पिनर हर्ष दुबे को भी टेस्ट और वनडे स्कॉड में चुना गया है। 23 वर्षीय दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं और 8 शिकार किए।

प्रिंस यादव

24 वर्षीय प्रिंस यादव को भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज प्रिंस ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में काफी प्रभावित किया है। वह 12 मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं। प्रिंस लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पड्डीकल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारत का वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।