मानव सुथार ने पहला विकेट चटकाते ही हासिल की बड़ी उपलब्धि, 25 साल बाद हुआ ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मानव सुथार डेब्यू मैच में अपने पहले ओवर में विकेट चटकाने वाले भारत के आठवें गेंदबाज बन गए हैं। वह 25 साल बाद ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने।

मानव सुथार ने पहला विकेट चटकाते ही हासिल की बड़ी उपलब्धि, 25 साल बाद हुआ ऐसा

मानव सुथार ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन तीन विकेट चटकाए। वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी दो विकेट चटकाए। बल्ले से योगदान देने के बाद सुथार ने गेंद से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने डेब्यू मैच में अपने पहले ओवर में ही विकेट चटकाया और इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने दिन का खेल खत्म होने पर 15.5 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। उन्होंने दिन की आखिरी गेंद पर भी विकेट लिया।

ऐसा करने वाले 8वें गेंदबाज

सुथार ने अपने टेस्ट करियर की चौथी गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने अफगानिस्तान के बल्लेबाज अब्दुल मलिक को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जोकि पिछली कुछ गेंदों पर संघर्ष कर रहे थे। मलिक शुरुआती तीन गेंदों पर असहज दिखे और चौथी गेंद पर स्वीप खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे। उनके विकेट लेने के बाद खिलाड़ियों ने बधाई थी। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह डेब्यू टेस्ट मैच में पहले ओवर में विकेट हासिल करने वाले भारत के 8वें गेंदबाज बन गए हैं। वह भारत के इतिहास में 2001 के बाद ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने।

डेब्यू टेस्ट में पहली बार पहले ओवर में विकेट लेने का रिकॉर्ड मोंटू बनर्जी के नाम है। उन्होंने 1948 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ये कमाल किया था। मनोहर हार्डिकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1958 में ऐसा किया था। वामन कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ 1961 में खेले गए मुकाबले में ये रिकॉर्ड बनाया था। चेतन शर्मा ने 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ और डब्ल्यू.वी. रमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1988 में। निलेश कुलकर्णी ने 1997 में और फिर टीनू योहाना ने इंग्लैंड के खिलाफ 2001 में ये कारनामा किया था। इसके बाद सुथार से पहले इन 25 सालों में कोई भी गेंदबाज ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सका।

सुथार ने तीन विकेट लिए

राजस्थान के श्रीगंगानगर के 23 वर्षीय सुथार की पारंपरिक शैली और कलात्मक रन-अप देखने लायक था। ऐसे दौर में जब टी20 क्रिकेट के प्रभाव से स्पिन गेंदबाजी विकेट चटकाने की जगह रन रोकने का हथियार बनती जा रही है, सुथार ने 'फ्लाइट' और 'टर्न' जैसे बुनियादी गुणों के दम पर अलग छाप छोड़ी। सुथार की 'फ्लाइटेड' गेंद को हवा में अतिरिक्त समय मिलने के कारण बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रही थी। उनकी सबसे बड़ी विशेषता लगातार एक जैसी लाइन और लेंथ बनाए रखते हुए टर्न और उछाल में विविभता लाने की रही।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (12) को भी उन्होंने चतुराई से फंसाया। पहले कुछ सीधी गेंदें डालकर उन्हें आगे आने से रोका और फिर उसी स्थान से दायें हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर निकलती हुई गेंद लेकर बल्ले का किनारा लेती हुई दूसरी स्लिप में खड़े साई सुदर्शन के हाथों में चली गई। उनका तीसरा विकेट अफसर जजई (तीन) के रूप में मिला। पिच पर टप्पा खाने के बाद गेंद की गति थोड़ी धीमी हो गयी और सुथार ने आसानी से कैच लपक लिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।