IND vs AFG Live Streaming 1st ODI: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबला? यहां फ्री में देखें लाइव मैच
IND vs AFG Live Streaming 1st ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आगाज आज 13 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। आईए मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-

IND vs AFG Live Streaming 1st ODI- भारत बनाम अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी ने जरूर इस सीरीज की चमक फीकी कर दी है, मगर फैंस रोहित शर्मा की वापसी से बेहद खुश है। आईपीएल 2026 के दौरान कोहली और रोहित दोनों चोट से परेशान थे। किंग कोहली को फाइनल के दौरान चोट लगी थी, जिससे वह तय समय पर उभर नहीं पाए। वहीं रोहित शर्मा भी आईपीएल के दौरान चोट से परेशान थे, मगर उन्होंने समय रहते अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और वह आज के मुकाबले के लिए उपलब्ध है। तीसरे खिलाड़ी हार्दिक पांड्या है जिनकी फिटनेस पर सवाल था, मगर वह भी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया है। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहले वनडे से जुड़ी अहम जानकारियों पर डालते हैं-
How To Watch India vs Afghanistan Live Telecast Online TV
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला वनडे कब खेला जाएगा?
India vs Afghanistan 1st ODI आज यानी शनिवार, 13 जून को खेला जाएगा।
IND vs AFG पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
India vs Afghanistan 1st ODI कितने बजे शुरू होगा?
IND vs AFG पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 1 बजे मैदान पर उतरेंगे।
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहले वनडे को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
India vs Afghanistan 1st ODI का मचा आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं।
IND vs AFG पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नीप्लस जियो हॉट्साटर के ऐप और वेबसाइट पर होगी।
India vs Afghanistan 1st ODI को फ्री में कैसे देखें लाइव?
DD स्पोर्ट्स इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान क्रिकेट मैचों का लाइव प्रसारण कर रहा है, जिसमें 13 जून को होने वाला पहला ODI भी शामिल है। इस सीरीज का लाइव प्रसारण DD स्पोर्ट्स चैनल पर सभी स्टैंडर्ड टेलीविज़न नेटवर्क और खास तौर पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध है।
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान स्क्वॉड
भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे
अफगानिस्तान की ODI टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फरीद मलिक, बिलाल समी
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


