IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक में उड़ा अफगानिस्तान, 3-0 से वनडे सीरीज जीती
IND vs AFG: भारत ने शनिवार को चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से जीती। आखिरी मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक लगाया।
IND vs AFG: भारतीय टीम ने शनिवार को चेपॉक में खेले तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आसानी से मैच जीता। भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 224 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंद में नाबाद 110 रन बनाए।
जायसवाल ने लगाया शतक
अफगानिस्तान ने खराब शुरुआत से उबरते हुए शनिवार को भारत के खिलाफ 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतक लगाया। ये उनका पहला वनडे शतक है। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट चटकाए। इसके जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा 69 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए। नबी ने उन्हें पवेलियन भेजा। यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंद में नाबाद 110 रन बनाए। उन्होंने 29वें ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर ने 19 गेंद में 20 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए नबी ने एक विकेट लिया।
अफगानिस्तान ने चेन्नई में पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की है। दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पवेलियन लौट गए। उन्होंने 7 गेंद में 5 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा को ये सफलता मिली। कृष्णा ने रहमत शाह (5) और इब्राहिम जादरान (11) को पवेलियन भेजा। दरविश रसूली भी सस्ते में आउट हुए। प्रसिद्ध ने इन बल्लेबाजों को आउट किया। हशमत की पारी काफी धीमी रही जिसमें उन्होंने काफी डॉट गेंद खेली, लेकिन शायद उनके शतक के कारण ही टीम 45वें ओवर तक खेली और 200 का आंकड़ा पार कर सकी। प्रसिद्ध ने पावरप्ले में चार विकेट निकालने के बाद पारी का अंत किया और फिर पंजा खोलते हुए पारी का अंत किया। उन्होंने 131 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया।
भारतीय टीम शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के इरादे से उतरा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। आखिरी मुकाबले के लिए अफगानिस्तान ने चार और भारत ने तीन बदलाव किए हैं। अफगानिस्तान के लिए नबी, अजमतुल्लाह, जिया उर रहमान और फरीद मलिक आज का मैच खेल रहे हैं। भारत ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया है। प्रसिद्ध, हर्ष दुबे और नीतीश रेड्डी वापसी कर रहे हैं। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
आज किसने जीता टॉस
अफगानिस्तान की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई में आज भारत पहले बॉलिंग करेगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
भारतीय टीम ने धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की थी। बारिश के कारण मैच 25 ओवर का हुआ। जिसमें अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
दूसरे मैच में भारत की दमदार जीत
भारत ने लखनऊ में खेले गए दूसरे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारियों की मदद से भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए। गिल ने 154 और किशन ने 125 रन की पारी खेली। रोहित ने 48 रन बनाए। अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रन ही बना सकी।
चेपॉक पिच का हाल
चेपॉक में लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा, जहां पर शुरुआत में बल्लेबाजों को अच्छी बाउंस और पेस मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ता है, स्पिनरों को मदद मिलना शुरू होता है। पहले बैटिंग करने वाली टीमें अक्सर वेन्यू पर टारगेट सेट करना पसंद करती थीं, लेकिन हाल के मैचों ने यह भी दिखाया है कि हालात के हिसाब से लाइट में भी टारगेट चेज किया जा सकता है।
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से जीती
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में नौ विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला वनडे सात विकेट से जीता, दूसरे मैच में भारत ने 170 रनों से जीत हासिल की। तीसरे वनडे में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम ने शनिवार को चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया और वनडे सीरीज 3-0 से जीती। अफगानिस्तान द्वारा मिले 219 रनों के लक्ष्य को भारत ने 28.4 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी ने 110 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित ने 79 रन बनाए।
IND vs AFG LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक
IND vs AFG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 83 गेंद में शतक लगाया है। वनडे में उनका ये दूसरा शतक है। भारत तीसरा वनडे जीतने के करीब है।
IND vs AFG LIVE Score: यशस्वी जायसवाल शतक के करीब
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 82 गेंद में 94 रन बनाए हैं। भारतीय टीम भी जीत के करीब है।
IND vs AFG LIVE Score: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम को 23वें ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 69 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी ने उन्हें पवेलियन भेजा।
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने पूरे किए 150 रन
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम ने 21वें ओवर में 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम को जीत के लिए 70 से कम रन चाहिए। अफगानिस्तान ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है लेकिन विकेट नहीं मिला।
IND vs AFG LIVE Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 71 रन
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम को जीत के लिए 71 रन चाहिए। टीम ने अभी तक कोई विकेट नहीं गंवाया है। रोहित शर्मा 62 और जायसवाल 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs AFG LIVE Score: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 47 गेंद में अर्धशतक लगाया है। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्का लगाया है।
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने पूरे किए 100 रन
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच बड़ी साझेदारी हुई है। यशस्वी अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रोहित फिफ्टी के करीब हैं।
IND vs AFG LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने लगाई फिफ्टी
IND vs AFG LIVE Score: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। वह अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
IND vs AFG LIVE Score: रोहित-जायसवाल ने बदले गियर
IND vs AFG LIVE Score: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ ओवरों में बड़े शॉट लगाए हैं। टीम ने 8 ओवर में बिना विकेट गंवाए 75 रन बना लिए हैं। रोहित 25 और यशस्वी 37 रन बना चुके हैं।
IND vs AFG LIVE Score: भारत ने 4 ओवर में बनाए 42 रन
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। रोहित 10 और यशस्वी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG LIVE Score: भारत की बैटिंग शुरू
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की है। विकेट के बीच में दौड़ने के कारण अफगानिस्तान को 5 रन की पेनल्टी लगी है और इस वजह से भारत के खाते में पांच रन पारी शुरू होने से पहले जुड़ गए थे। पहले ओवर में भारत ने 23 रन बना लिए हैं।
IND vs AFG LIVE Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके 5 विकेट
भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में शनिवार को अफगानिस्तान को 218 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान की ओर से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 102 जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 50 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच विकेट चटकाए। कृष्णा ने रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी को आउट किया।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने बनाए 218 रन
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे मैच में 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 102 रन की पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए।
IND vs AFG LIVE Score: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया शतक
IND vs AFG LIVE Score: हशमतुल्लाह शाहिदी ने शनिवार को भारत के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाया है। उनका ये पहला वनडे शतक भी है। उन्होंने 130 गेंदों में 100 रन पूरे किए। अपनी पारी में वह 13 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान के दो बल्लेबाज हुए रन आउट
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने दो गेंद के अंदर ही दो बल्लेबाजों को रन आउट के रूप में गंवा दिया है। गजनफर और फरीद मलिक रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
IND vs AFG LIVE Score: राशिद खान लौटे पवेलियन
IND vs AFG LIVE Score: राशिद खान 7 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हर्ष दुबे का शिकार बने। अफगानिस्तान ने सातवां विकेट गंवाया है।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान के 200 रन पूरे
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 39वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान हशमत शतक की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे। टीम ने 6 विकेट गंवाए हैं।
IND vs AFG LIVE Score: गुरनूर बराड़ ने नबी को किया आउट
IND vs AFG LIVE Score: तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने मोहम्मद नबी को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बराड ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 23 गेंद में 21 रन बनाए। बराड़ को मैच में पहली सफलता मिली।
IND vs AFG LIVE Score: नबी और हशमतुल्लाह शाहिदी ने पारी को संभाला
IND vs AFG LIVE Score: मोहम्मद नबी और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच छठे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। हशमत ने 73 रन बना लिए हैं। प्रसिद्ध एक बार फिर गेंदबाजी के लिए आए हैं। पहले स्पेल में उन्होंने 4 विकेट लिए थे।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 31 ओवर में बनाए 150 रन
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 31 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं। हशमत 67 और नबी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs AFG LIVE Score: प्रिंस ने अजमतुल्लाह उमरजई को किया आउट
IND vs AFG LIVE Score: प्रिंस यादव ने अजमतुल्लाह उमरजई और हशमतुल्लाह शाहिदी की जोड़ी को तोड़ा है। दोनों के बीच 114 गेंद में 105 रन की साझेदारी हुई। उमरजई 56 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs AFG LIVE Score: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाई फिफ्टी
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शनिवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 64 गेंद में 50 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 16 ओवर में बनाए 79 रन
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी को संभाला है। कृष्णा चार विकेट ले चुके हैं।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने पूरे किए 50 रन
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 13वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम की शुरुआत खराब रही है और 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। हशमत और अजमत क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान का चौथा विकेट गिरा
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने 10वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। दरविश रसूली बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हुए। इस बार श्रेयस ने उनका कैच लपका। कृष्णा ने पांच ओवर में 6 रन देकर दो विकेट लिए हैं।
IND vs AFG LIVE Score: प्रसिद्ध कृष्णा को मिली तीसरी सफलता
IND vs AFG LIVE Score: तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा तीसरे मैच में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट चटका लिए हैं। इब्राहिम जादरान को उन्होंने आउट किया। जादरान ने 18 गेंद में 11 रन बनाए। कृष्णा ने चार ओवर में तीन विकेट लिए हैं।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने छठे ओवर में दूसरा विकेट गंवाया है। कृष्णा ने रहमत शाह को आउट किया। रहमत 15 गेंद में 5 रन ही बना सके। कृष्णा को दूसरी सफलता मिली।
IND vs AFG LIVE Score: गुरनूर की गेंद इब्राहिम जादरान के हेलमेट पर लगी
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय तेज गेंदबाज काफी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। तीसरे ओवर में गुरनूर की एक गेंद इब्राहिम जादरान के हेलमेट पर जाकर लगी, जिसके बाद कनकशन टेस्ट हुआ और वह दोबारा खेलने के लिए तैयार हुए। हालांकि अगली गेंद नो बॉल हुई और चौका भी मिला।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की पहली ही गेंद पर वह स्लिप में कैच आउट हुए। उन्होंने सात गेंद में पांच रन बनाए।
IND vs AFG LIVE Score: गुरनूर बराड़ ने किया पहला ओवर
IND vs AFG LIVE Score: भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने पहला ओवर डाला। इस ओवर में एक बार फिर उनकी रफ्तार और उछाल ने प्रभावित किया। पहले ओवर में अफगानिस्तान ने 5 रन बनाए।
IND vs AFG LIVE Score: तीसरे मैच में हुए सात बदलाव
IND vs AFG LIVE Score: चेन्नई में अफगानिस्तान के लिए नबी, अजमतुल्लाह, जिया उर रहमान और फरीद मलिक आज का मैच खेल रहे हैं। भारत ने केएल राहुल और अर्शदीप सिंह को आराम दिया है। प्रसिद्ध, हर्ष दुबे और नीतीश रेड्डी वापसी कर रहे हैं।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
IND vs AFG LIVE Score: टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG LIVE Score: भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों बदलाव के साथ उतरी हैं।
IND vs AFG LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस
IND vs AFG LIVE Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमों के कप्तान कुछ देर में मैदान पर आएंगे, जहां पर एक बजे मैच के लिए टॉस होगा और डेढ़ बजे मैच शुरू होगा।
IND vs AFG LIVE Score: भारत करेगा बदलाव
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में बदलाव करने वाला है। टीम के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने संकेत दिया है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है, जबकि केएल राहुल निचले क्रम में ही बैटिंग के लिए उतरेंगे। हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।
IND vs AFG LIVE Score: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे
IND vs AFG LIVE Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे शनिवार को चेपॉक में खेला जाएगा। भारत दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है।